Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में गड़बड़ियों का आरोप, अभ्यर्थी पहुंचे हाईकोर्ट; कोरबा पुलिस ने तीन दिन का विशेष हेल्प डेस्क शुरू किया

कोरबा, 12 दिसंबर। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती के घोषित नतीजों में गंभीर अनियमितताओं के आरोपों ने विवाद खड़ा कर दिया है। चयन प्रक्रिया में असफल हुए सैकड़ों अभ्यर्थी अब बिलासपुर हाईकोर्ट की शरण में पहुंच रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती परिणामों में कई खामियां सामने आई हैं, जिनकी तत्काल जांच आवश्यक है।

इसी बीच कोरबा जिला पुलिस ने अभ्यर्थियों की शिकायतों के निराकरण के लिए 12, 13 और 14 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में विशेष हेल्प डेस्क की स्थापना की है। शिकायत सुनवाई के लिए हेल्प डेस्क प्रतिदिन दो शिफ्टों में संचालित होगा—
• सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक
• दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

See also  CG NEWS : नेशनल हाईवे 30 पर स्कॉर्पियो में आग, मिनटों में जलकर खाक हुई गाड़ी…

जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और एएसपी नितीश ठाकुर ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं।

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि कई कैटेगिरी में कम अंक पाने वाले उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है, जबकि अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया। कई जिलों में एक ही अभ्यर्थी का नाम सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग दोनों की प्रतीक्षा सूची में पाए जाने के मामले भी सामने आए हैं।

इन विसंगतियों के आधार पर अभ्यर्थी बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक हाईकोर्ट इन आरोपों की जांच पूरी नहीं कर लेता, तब तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए जाने चाहिए।

Advertisment

आरक्षक भर्ती में सामने आए इन विवादों ने प्रदेशभर में असंतोष बढ़ा दिया है, वहीं पुलिस विभाग द्वारा शुरू किया गया हेल्प डेस्क अभ्यर्थियों की शंकाओं के समाधान में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

See also  Welcome to the jungle: वेलकम 3: रवीना, जैकलीन और दिशा पर भारी पड़ीं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, बटोरी लाइमलाइट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!