Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

करंट लगने से ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा…

दुर्ग, छत्तीसगढ़ ,12 दिसंबर। जेवरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना गायत्री पैलेस के ठीक सामने, गोयल इंफ्रा कंपनी के गेट के पास घटी। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक ट्रक पर राख से भरी हुई ट्रक पर चढ़ रहा था, तभी उसका हाथ अचानक हाई-टेंशन वायर से टच हो गया। जोरदार करंट लगने से वह ट्रक से नीचे गिर गया। घटना के तुरंत बाद जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को शंकर अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, अस्पताल में कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार, उम्र 31 वर्ष, निवासी पोस्ट गिरहोला थाना नंदनी के रूप में हुई है। सुरेश कुमार पेशे से ट्रक ड्राइवर थे और हादसा उस समय हुआ जब वह ट्रक पर चढ़ रहे थे। ट्रक में राख भरी हुई थी। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ट्रक पर क्यों चढ़ा और किन कारणों से यह लापरवाही हुई, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसा अत्यंत गंभीर है और इसे लेकर सुरक्षा मानकों का पालन करने और हाई-टेंशन वायर के आसपास सावधानी बरतने की आवश्यकता पर ध्यान दिया जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण और सम्मान की घोषणा : पत्रकार भोलाराम, मोहन तिवारी, मुकेश एस. सिंह होंगे सम्मानित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!