Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बालको के जीएपी प्लांट में ऑयल रिसाव, धुआं उठने से मची हलचल; तकनीकी टीम जांच में जुटी

कोरबा,09 दिसंबर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के ग्रीन एनोड प्लांट (जीएपी) में सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक ऑयल का रिसाव होने से प्लांट परिसर में धुआं उठने लगा। घटना की सूचना मिलते ही कंपनी के अधिकारी और तकनीकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया।

बालको कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी विजय वाजपेयी ने बताया कि जीएपी प्लांट में ऑयल रिसाव की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि प्लांट का यह सेक्शन सामान्यतः गर्म रहता है, इसलिए रिसाव जैसे ही दिखाई दिया, उसे रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना में कोई भी श्रमिक घायल या हताहत नहीं हुआ है।

See also  प्रधानमंत्री मोदी 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर दौरे पर, चिनाब ब्रिज का उद्घाटन और वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ...

वाजपेयी ने बताया कि ऑयल का रिसाव किस तकनीकी खामी के कारण हुआ, इसकी जांच विशेषज्ञ टीम कर रही है। यह घटना प्लांट की कमिशनिंग प्रक्रिया के दौरान हुई है, जो औद्योगिक दृष्टि से सामान्य परिस्थितियों में घटित होने वाली प्रक्रियाओं में शामिल है।

कंपनी के अनुसार स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और प्लांट संचालन को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!