Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर ब्रेकिंग न्यूज़:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष धुप्पड़ का मुंबई में निधन, रायपुर में होगा अंतिम संस्कार

रायपुर,09 दिसंबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के पूर्व अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष धुप्पड़ के पार्थिव शरीर को मंगलवार को रायपुर लाया जाएगा। वहीं, रायपुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुभाष धुप्पड़ करीब पांच दशकों तक सक्रिय राजनीति में रहे और राज्य में कांग्रेस की मज़बूत राजनीतिक पहचान में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। भूपेश बघेल सरकार के दौरान उन्हें रायपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

See also  C.G Liquor Scam Chargesheet : शराब घोटाले में ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट 81 आरोपी, 59 नए नाम शामिल

उनके निधन की खबर से कांग्रेसजनों, सहयोगियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी धुप्पड़ के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!