Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर समाज कल्याण विभाग का बाबू सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने लेता है घुस…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिला पंचायत की महिला सदस्या उमा राजेंद्र राठौर ने जनदर्शन में कलेक्टर को शिकायत कर बताया है कि जांजगीर समाज कल्याण विभाग का बाबू लोगो को सरकारी योजना का लाभ दिलाने रिश्वत की मांग करता हैं. रिश्वत देने पर पात्र सूची में नाम देता हैं और पैसा नहीं देने पर अपात्र सूची में नाम को डाल देता हैं। जिला पंचायत सदस्य का यह आरोप कितना गंभीर है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसी भी शासकीय कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी, अधिकारी के हौसले कितना बढ़े हुए हैं, कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के सामने इस प्रकार की बात करने का हिम्मत कर ले रहे हैं।

See also  CG NEWS : RDA मकान दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, फर्जी अलॉटमेंट लेटर देकर महिला से धोखाधड़ी

इससे अब सहज ही समझ सकते है कि आम इंसान का क्या हाल होगा जब कोई हितग्राही शासकीय योजनाओं का लाभ लेने सरकारी ऑफिस पहुंचता है तो वहां काम करने के लिए बैठे कर्मचारी का व्यवहार उसके प्रति इतना खराब रहता, मानो वह कर्मचारी उस हितग्राही का लाभ अपने सैलरी से दे रहा है। यह आम बात है किसी प्रकार के शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को मोटी रकम चुकानी पड़ती हैं जिसके बाद उसको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाता हैं।

इस प्रकार भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी पर सख्त कार्यवाही होना चाहिए। जिससे अन्य और विभाग के कर्मचारी सबक सिखे। समाज कल्याण विभाग दिन, दुखी, दिव्यांग,गरीब लोगों के कल्याण के लिए ही हैं अगर इस विभाग के बाबू द्वारा इस प्रकार गरीबों से शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने रिश्वत की मांग करता है तो इनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

See also  पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने निःशुल्क कमल फूल बाटने वाले रामलाल टण्डन को प्रभारी मंत्री जनसंपर्क अनुदान से 5 हजार रूपये का दिया चेक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!