Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Drugs Smuggling : राजधानी में बड़ी कार्रवाई ग्राहक का इंतजार कर रहे दो ड्रग्स तस्कर पकड़े गए

रायपुर। राजधानी में नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में साइंस कॉलेज के पास दबिश देकर पकड़े गए इन दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 26.22 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। दोनों युवक ग्राहक के आने का इंतजार कर वहीं खड़े थे, तभी पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक कॉलेज क्षेत्र में नशे का सौदा करने वाले हैं। सूचना पर टीम ने तुरंत घेराबंदी की और आरोपियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से हेरोइन से भरे कई पैकेट मिले, जिन्हें वे शहर में सप्लाई करने की तैयारी में थे।

See also  ऊन वीरों को नमन जिन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी -राजेश्री महन्त, सीमा पर दिन-रात सैनिक डटे रहते हैं जिनके बदौलत हम सभी स्वतंत्रता की सांस ले रहे हैं...

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि वे हेरोइन कहां से लेकर आते थे, उनके सप्लायर कौन हैं और इस नशे को शहर के किन-किन इलाकों में पहुंचाया जाता था। पुलिस का मानना है कि यह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसे पकड़ने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सरस्वती नगर थाना प्रभारी ने बताया कि रायपुर में नशे का नेटवर्क युवाओं को तेजी से निशाना बना रहा है, इसलिए कॉलेज और हॉस्टल क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

See also  रक्षित निरीक्षक रायपुर वैभव मिश्रा का चयन जी वी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता में...

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। शहर में लगातार हो रही ड्रग्स की बरामदगी से यह साफ हो रहा है कि पुलिस नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आक्रामक मोड में है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!