Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Akhanda 2 Release Date: नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म के लिए बढ़ गया फैंस का इंतजार, 4 साल पहले की थी बंपर कमाई

मुंबई : साउथ फिल्मों के बड़े सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अनंदा साल 2021 में आई थी और इस फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया था और सुपरहिट रही थी. फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक 60 करोड़ के बजट के मुकाबले 150 करोड़ कमा लिए थे. इस फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट लाने की ठानी और अखंडा 2 बनाई. इसकी रिलीज रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के साथ रखी गई. मतलब की फैंस को बॉक्स ऑफिस पर साल 2025 का एक और बड़ा क्लैश दिखने वाला था. मगर अफसोस की ऐसा हो नहीं सका. कानूनी कारणों से ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी.

नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म को 5 दिसंबर 2025 को पहले रिलीज होना था. मगर मेकर्स ने फिल्म की पोस्टपोन की घोषणा कर दी जिससे फैंस के बीच निराशा छा गई. लेकिन इसी निराशा के पीछे एक खुशखबरी भी छिपी है. दरअसल इस फिल्म को साल 2025 के अंत में ही रिलीज किया जाएगा. हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म कुछ दिनों में ही रिलीज की जा सकती है.

See also  CG NEWS : शादी नहीं कराने पर पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला:हत्यारा बेटा बोला-आखिर कब तक खाना बनाऊं,बहुत परेशान हूं; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

नंदमुरी फैंस के लिए क्या खबर है?
साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज किया जाना था. लेकिन फिल्म पोस्टपोन कर दी गई. साथ ही इसकी रिलीज को लेकर ये अपडेट भी आ गया है कि फिल्म इस हफ्ते रिलीज नहीं होगी. अभी इस फिल्म से जुड़ा कानूनी विवाद खत्म नहीं हो सका है. इसलिए फिल्म का इतनी जल्दी रिलीज होना नामुमकिन है. मगर फिल्म की रिलीज को लेकर कुछ टेंटिटिव रिलीज डेट भी सामने आ रही हैं.

ऐसा माना जा रहा है कि या तो अखंडा 2 सिनेमाघरों में 12 दिसंबर को रिलीज की जा सकती है नहीं तो फिल्म को 25 दिसंबर की तारीख को भी रिलीज किया जा सकता है. मगर अब तक इन दोनों में से किसी भी डेट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है. इससे पहले मेकर्स ने फिल्म को समय पर रिलीज ना करने को लेकर फैंस से माफी मांगी थी और साथ में ये भी कहा था कि इस फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में लाया जाएगा. इसके बाद से ही फिल्म को लेकर लोगों की बेकरारी बढ़ी हुई है.

See also  जन संपर्क यात्रा को जिला पंचायत क्षेत्र वासियों का मिल रहा भारी समर्थन...

क्या है अखंडा के पोस्टपोन होने का मामला?
फिल्म 28 करोड़ रुपए की पेमेंट को लेकर फंसी हुई है और इसे थिएटर्स में रिलीज करने की परमीशन नहीं मिल पा रही है. साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि जब मेकर्स इस रकम का भुक्तान कर देंगे उसके बाद से ही फिल्म की रिलीज के रास्ते साफ हो जाएंगे. इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण लीड रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में समयुक्ता, हर्षाली मल्होत्रा और आदि पिनिशेट्टी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है. हर्षाली इसके पहले सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी के रोल में नजर आई थीं. फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनू ने किया है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!