Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा शाला त्यागी और अप्रवेशी न रहे: इंजी. रवि पाण्डेय…

छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा शाला त्यागी और अप्रवेशी न रहे: इंजी. रवि पाण्डेय
 

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा शाला त्यागी और अप्रवेशी न रहे। उक्त बाते शा.उ.मा. वि. सिवनी (नैला) में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कही। उन्होने आगे कहा कि भूपेश सरकार स्कूलों के लिए राशि की कोई कमी नही आने देने के लिए संकल्पित है, पूर्व में स्कूलों को ठीक करने के लिए हमारी सरकार ने 1200 करोड़ की राशि दी और अभी 1500 करोड़ की और जरूरत पड़ेगी। उन्होने कहा हमारी सरकार ने 377 अंग्रेजी और 350 हिन्दी आत्मानंद  स्कूल दिए है, जल्द ही यह 1000 हो जायेंगे। शाला प्रवेश उत्सव में अतिथियों के द्वारा छात्र-छात्राओ को तिलक लगाकर, ड्रेस और किताबें देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता जयंती राठौर और आभार प्रदर्शन प्राचार्य जी.पी. राठौर ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सिवनी के सरपंच बाई चैहान, शाला विकास समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता महेन्द्र पाण्डेय, शाला विकास समिति के अध्यक्ष द्वासराम बरेठ, सोसायटी अध्यक्ष संतोष राठौर, गौठान समिति के अध्यक्ष रामगोपाल राठौर, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष रामप्रसाद राठौर, सरपंच प्रतिनिधि महारथी चैहान, प्रधान पाठक पुष्पा टोप्पो, किरन लता पाण्डेय, मंजुलता पाण्डेय, संगीता खरे, आकांक्षा तिवारी, रामेश्वरी राठौर, दीपिका शुक्ला, शशि सिदार, पकवासा मैडम, राजेश उपाध्याय, राजेश पाण्डेय, अंकुर राठौर, पारसनाथ यादव, चैतराम प्रधान एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र- छात्रायें उपस्थित थे।

See also  बिग ब्रेकिंग: रायपुर दक्षिण विधायक माननीय श्री सुनील सोनी के नेतृत्व में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं,जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!