Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शा उ मा वि. केरा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया…

शा उ मा वि. केरा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया
 
जांजगीर-चांपा। शा. उ. मा. वि. केरा में 26 जून को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें शाला प्रबंधक एवं विकास समिति के सदस्यों के अलावा लोकेश शुक्ला सरपंच आदर्श ग्राम पंचायत केरा, कुणाल पाण्डेय, तहसीलदार, चंद्रशेखर पटवारी ग्राम केरा एवं राधेलाल केशरवानी गणमान्य नागरिक नंदनी केशरवानी विद्यालय में उपस्थित थे। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों के कर कमलों से विद्यालय के उपस्थित विद्यार्थियों का तिलक और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया तथा उन्हें पाठ्यपुस्तक वितरित किया गया। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता आर. के. गोस्वामी ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हम सब मे उत्साह और ऊर्जा का संचार करता है। शिक्षा एक उत्सव बन जाता है। कुणाल पाण्डेय ने शिक्षा को जीवन के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि इससे हमारे आंतरिक गुणों का विकास होता है समाज में हमें योग्य नागरिक बनाता है। सरपंच लोकेश शुक्ला ने पूरे विद्यालय स्टाफ को मिलकर बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का आहवान किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य बी.आर. रत्नाकर ने सबका आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा को एक सामुहिक उद्योग बताया। जिसमें सबको अपने-अपने हिस्से का योगदान करना जरुरी होता है तभी शिक्षा में व्यापक सुधार संभव है। 21 वी सदी का वैश्विक स्तर का शिक्षा सबको मिले इसके लिए शिक्षक-पालक-बालक और समुदाय को कमर कस कर काम करना पड़ेगा। इस अवसर पर एल. एल. खूंटे, एच. एस. वर्मा, अश्वनी देवांगन, मलका कटकवार, शालिनी खाखा, संजय साहू सहित अन्य व्यक्ति ने अपने विचार व्यक्त किये।

See also  विद्यार्थियों की उपलब्धियां, कठिन परिश्रम, समर्पण, शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण: राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, शिक्षा का मूल उद्देश्य ‘‘सर्वे भवंतु सुखिनः‘‘ के ध्येय वाक्य के साथ एक दूसरे की मदद करना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!