Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

KORBA NEWS : स्मार्ट यूजर बनें और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें: विकास पांडेय

0 ग्राम सिंघिया में रासेयो इकाई कृषि महाविद्यालय कोरबा का सात दिवसीय विशेष शिविर

कोरबा,03 दिसंबर (वेदांत समाचार) । सोशल मीडिया के स्मार्ट यूजर बनें और इसका इस्तेमाल विज्ञान के वरदान की तरह करें। यह आज के दौर की युवा पीढ़ी यानी जेन जी के लिए एक पावर है। इस प्लेटफॉर्म में सकारात्मक विचारों को शामिल कर आप अपने आने वाले कल को निखारने की कारगर राह बना सकते हैं। इसके उपयोग में कुशलता की कमी या नाकारात्मक भाव आपके या आपके अपनों के भविष्य को अंधकारमय भविष्य की ओर धकेल सकती है। इसलिए ऑनलाइन जाते वक्त सदैव सजग, सावधान और जागरूक रहें।

यह बातें कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा कोरबा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के दूसरे दिन द्वितीय बौद्धिक सत्र में छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि रहे कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं शिक्षाविद विकास पांडेय ने कहीं। यह सात दिवसीय विशेष शिविर पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम सिंघिया में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन हेतु मार्गदर्शन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय शर्मा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ पी के सांगोड़ए हैं।

See also  श्रीराम के आदर्शों पर चलकर संवारेंगे छत्तीसगढ़: विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री साय ने शिवरीनारायण में कहा माँ शबरी के धैर्य और भक्ति के आगे हम सभी नतमस्तक, शिवरीनारायण से मुख्यमंत्री तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने अयोध्या धाम में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का किया दर्शन, प्रधानमंत्री ने माँ शबरी के माध्यम से जगाया हर भारतीय में सक्षम भारत का विश्वास...

विशेष शिविर के प्रथम दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सिंघिया के सरपंच मनोज कुमार टेकाम, चतुर्भुवन नायक सभापति जनपद पंचायत पोड़ी, देवनारायण डिक्सेना उपसरपंच सिंघिया, मदन सिंह शांडिल्य बीआर जाटवर कार्यक्रम अधिकारी सेजेस स्कूल सिंघिया रहे। चतुर्भुवन नायक सभापति जनपद पंचायत पौड़ी ने अपने उद्बोधन में युवा को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया । सरपंच मनोज टेकाम ने युवाओं का ग्राम में आत्मीय स्वागत अपने उद्बोधन के माध्यम से किया। साथ ही उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित करने अमूल्य सहयोग प्रदान किया। बीआर जाटवर कार्यक्रम अधिकारी सेजेस ने रासेयो शिविर के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

See also  फिर सुलग उठा मणिपुर ! 2 नागरिकों की हत्‍या के बाद तनाव… UNC का बंद का ऐलान, माहौल तनावपूर्ण

अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय कोरबा ने छात्रों को ग्राम पंचायत सिंघिया में रहकर कृषि एवं कृषक के साथ मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए। द्वितीय दिवस स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम सिंघिया में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम के सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। दोपहर में बौद्धिक चर्चा में प्रथम सत्र की मुख्य अतिथि रही श्रीमती संगीता साव प्राचार्य सेजेस स्कूल सिंघिया ने अपने छात्र जीवन का उल्लेख करते हुए रासेयो में किए कार्यों को याद किया और विद्यार्थियों को समाज कल्याण के लिए प्रेरित किया। दूसरे सत्र की बौद्धिक चर्चा में मुख्य अतिथि रहे युवा पत्रकार विकास पाण्डेय ने युवाओं को मीडिया और सोशल मीडिया माध्यमों से सीखने और नकारात्मक विचार से दूर रहने के बारे में विस्तृत चर्चा किया। डॉ जीपी भास्कर वरिष्ठ प्राध्यापक ने स्कूली बच्चों एवं रासेयो के छात्रों को रबी फसल के विषय में विस्तृत जानकारी दिया। शिविर का आयोजन डॉ रोशन भारद्वाज कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं डॉ साधना साहा के द्वारा किया जा रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!