Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CM Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर मुहर संभव

रायपुर, 03 दिसंबर। नया रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक प्रारंभ हो गई है। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है, जिन पर आज ही बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की इस बैठक में राज्य के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट, बजट प्रावधानों के अंतर्गत नई योजनाओं की स्वीकृति, बुनियादी ढांचा विकास, कृषि व ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों सहित कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

इसके अलावा, शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा, कानून-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु और आगामी कार्यक्रमों के कैलेंडर को लेकर भी प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए हैं। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

See also  दिल्ली में बनने जा रहा नया कानून, सीएम रेखा गुप्ता के इस फैसले से खुश हुए मनीष सिसोदिया, जानिए क्या है…

कैबिनेट बैठक से जुड़ी अंतिम निर्णयों और घोषणाओं की आधिकारिक जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी। राज्य के लोग आज की बैठक से कई अहम और बड़े निर्णयों की उम्मीद कर रहे हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!