Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय (विधि विभाग) द्वारा विधिक साक्षरता एवं लीगल लिटरेसी कैंप का सफल आयोजन किया गया

जांजगीर-चांपा। संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय (विधि विभाग) द्वारा कुदरी बैराज में विधिक साक्षरता एवं लीगल लिटरेसी कैंप का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य समन्वयक डॉ. अभय सिन्हा सर, लक्ष्मी जायसवाल सर, तथा मुख्य अतिथि सीजेएम प्रवीण मिश्रा, चीफ सेक्रेटरी डालसा, एवं विशेष अतिथि ग्राम सरपंच आर.के. यादव सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

लगभग 200 विधि विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कैंप में भाग लेकर विधिक जानकारी, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाने में योगदान दिया।

यह कार्यक्रम विधि विभाग के छात्रों — राहुल यादव, मेष देवांगन, इंद्रजीत कुर्रे, लक्की फरिश्ता, विक्रम बघेल, रविन्द्र बंजारे एवं समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट समन्वय के साथ आयोजित किया गया।

See also  एक दिन में 3-4 से ज्यादा काजू ना खाएं...

कार्यक्रम ने छात्रों में संविधान के मूल्यों, विधिक अधिकारों तथा सामाजिक जागरूकता के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!