Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

: दो मासूम भाई-बहन की निर्मम हत्या, कुएं से बरामद हुए शव – गांव में मातम और आक्रोश

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से रविवार शाम दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम झुरानदी में दो मासूम भाई-बहन की लाश गांव के कुएं से बरामद हुई। तीन वर्षीय करण वर्मा और डेढ़ वर्षीय उसकी बहन का शव मिलने से पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसर गया। गांव में हर तरफ चीख-पुकार और आक्रोश का माहौल है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चों की निर्मम हत्या की गई है। उनके मुंह कपड़े से बंधे मिले, जिससे साफ है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि पूर्व नियोजित हत्या है। घटना के बाद बच्चों के पिता गजानंद वर्मा और मां मनीषा वर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  CG Weather Alert Today: छत्तीसगढ़ में 2 दिन जमकर बरसेंगे बादल; रायपुर-बिलासपुर समेत मध्य और उत्तर सीजी में भारी बारिश व बिजली गिरने का अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों के प्रयास के बाद दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। शवों को छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन पहुंचे और इस अमानवीय वारदात पर गहरा रोष जताया।

थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि घटना अत्यंत संवेदनशील है और पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। हत्या के पीछे किसी पारिवारिक विवाद, रंजिश या किसी अन्य वजह की भी जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और गांव में घेराबंदी बढ़ा दी गई है।

See also  उन्मुखीकरण कार्यक्रम में दिया जा रहा समूह की महिलाओं को बैंक से लोन, समूह की महिलाओं को बताए जा रहे समूह संचालन के गुण...

अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में भय और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!