Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कांग्रेस द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर कल एसडीएम कार्यालय का घेराव

जांजगीर-पामगढ़। किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश के नेतृत्व में 29 अक्टूबर,दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे अनुविभागीय अधिकारी (रा) कार्यालय पामगढ़ का घेराव एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पामगढ़ के अध्यक्ष ठा. नवल सिंह ने बताया कि पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत किसानो के धान खरीदी में रकबा कटौती एवं धान खरीदी पोर्टल एग्रीटेक किसान आई.डी. के पंजीयन में अनावश्यक विलंब के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही है। जिससे किसानों को अनावश्यक परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (रा) कार्यालय पामगढ़ का घेराव एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ व विभाग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शामिल होने की अपील की गई है।

See also  डे-एनयूएलएम में तीन महीनों की कार्यवृद्धि, उप मुख्य मंत्री अरुण साव से मिलकर कर्मचारियों ने जताया आभार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!