Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

T20I वर्ल्ड कप पर सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा, बोले-एशिया कप से ही शुरू हो गई है तैयारी

नई दिल्ली,28अक्टूबर : एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद अब भारत की T20I टीम सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की चुनौती का सामना करेगी. दोनों टीमों के बीचों 5 T20I मैचों की शुरुआत 29 अक्टूबर से होने जा रही है. कैनबरा में होने वाले पहले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अगले साल होने वाली T20I वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि एशिया कप से ही वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू हो गई थी.

सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?
भारत के T20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये सीरीज अगले साल होने वाली T20I वर्ल्ड कप की तैयारी में अहम भूमिका निभाएगी. पहले मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सूर्यकुमार ने कहा कि टीम इस दौरे को अपनी मौजूदा T20 प्रक्रिया के विस्तार के रूप में देख रही है न कि इसे एक अलग विदेशी चुनौती के रूप में.

See also  इंजी. रवि पाण्डेय ने राज्य स्तरीय मौन सत्याग्रह में अधिक से अधिक संख्या में जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्तायाओं को शामिल होने की अपील...

उन्होंने कहा, “टीम कंबिनेशन में ज्यादा बदलाव नहीं है. पिछली बार जब हम साउथ अफ्रीका गए थे, तब भी हम एक तेज गेंदबाज, एक ऑलराउंडर और तीन स्पिनरों के साथ खेले थे. कंडिशन समान हैं-उछालभरी पिचें”. सूर्या ने कहा, “अगले साल होने वाली T20I वर्ल्ड कप के लिए हमारी तैयारी जाहिर तौर पर एशिया कप से शुरू हुई, क्योंकि तब से हमने T20 खेलना शुरू किया था और ये ऐसे ही चलता रहेगा”. एशिया कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था.

ऑस्ट्रेलिया से कड़ा मुकाबला होगा
भले ही भारत के ज्यादातर आगामी T20I मैच एशियाई परिस्थितियों में होंगे. इस पर जोर देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम की मानसिकता में कोई बदलाव नहीं आया है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं लग रहा है कि हम किसी विदेशी जमीन पर खेलने आए हैं. इसलिए हम इस सीरीज को एक अलग नजरिए से देखेंगे. हम इसे उसी नजरिए से देखेंगे. ये वर्ल्ड कप की तैयारी है.

See also  बीजापुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क और पुल निर्माण तथा जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन, बस्तर ओलंपिक में भी हुए शामिल...

ऑस्ट्रेलिया को खूबसूरत और चुनौतीपूर्ण बताते हुए सूर्यकुमार ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट खेलने के लिए एक खूबसूरत देश है. इसलिए मुझे यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया से कड़ा मुकाबला होगा.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!