हार्मन ने पुणे प्लांट में 345 करोड़ का निवेश कर बढ़ाई क्षमता, भारत में कनेक्टेड और सस्टेनेबल मोबिलिटी को मिलेगा बढ़ावा

कुल निवेश 554 करोड़ रुपये (67 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक पहुंचा, भारत में उन्नत ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन हुआ मजबूत, रोजगार बढ़ा और “मेक इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड” विजन को मिला बल
सीईओ क्रिश्चियन सोबोटका द्वारा उद्घाटन किए गए इस विस्तार से क्षमता में 50% से अधिक की वृद्धि होगी, जिससे 2027 तक चार मिलियन कार ऑडियो घटकों, 1.4 मिलियन इन्फोटेनमेंट इकाइयों और 0.8 मिलियन टेलीमैटिक्स इकाई का वार्षिक उत्पादन संभव होगा।
बनकर उभरा है। हार्मन ऑटोमोटिव इंडिया की 5000 सदस्यीय मजबूत टीम के पास उत्पाद प्रबंधन, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और क्वॉलिटी में संपूर्ण क्षमताएं हैं।
कृष्णा कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर और ऑटोमोटिव हेड, हार्मन इंडिया ने कहा, “भारत वह जगह है जहां हार्मन इन-कार एक्सपीरियंस की नेक्स्ट जेनरेशन की डिजाइन, निर्माण और निर्यात करता है। कनेक्टेड इंफोटेनमेंट से लेकर शानदार ऑडियो, टेलीमैटिक्स और कनेक्टेड सेफ्टी सॉल्यूशंस तक, यहां के हमारे इंजीनियर केवल भारत की सेवा ही नहीं करते – वे विश्व की सेवा करते हैं। यही कारण है कि भारत हार्मन की वैश्विक ऑटोमोटिव रणनीति का केंद्र है।”
पुणे सुविधा ने कंपनी के सस्टेनेबिलिटी सफर का नेतृत्व भी जारी रखा है। इसके साइट पर सोलर इंस्टॉलेशन्स प्रति वर्ष 317,000 किलोवाट-घंटे से अधिक बिजली जनरेट करते हैं, जो लगभग 200 मीट्रिक टन सीओ2 उत्सर्जन को कम करते हुए। पुणे टीम की विश्व-स्तरीय प्रदर्शन के प्रति प्रतिबद्धता ने प्रतिष्ठित उद्योग मान्यताएं अर्जित की हैं, जिनमें सीआईआई एनर्जी एफिशिएंट यूनिट अवॉर्ड शामिल है। हार्मन के वैश्विक साउंड पर्पज़ ईएसजी फ्रेमवर्क, रणनीति और प्रतिबद्धता के अनुरूप, सुविधा 2030 तक 100% रिन्यूएबल बिजली उपयोग की दिशा में प्रगति कर रही है। इसने डीजल जेनरेटर्स को समाप्त कर दिया है, प्रोडक्ट लाइंस को एनर्जी एफिशिएंसी के लिए अनुकूलित किया है, और सामग्री अपशिष्ट तथा लाइफसाइकिल प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए इको-कॉन्शस डिजाइन सिद्धांतों को शामिल किया है।
अपनी स्थापना के बाद से, पुणे सुविधा ने शून्य ओएसएचए-रिकॉर्डेबल इंजरी रेट बनाए रखा है, जो हार्मन की सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता के सर्वोच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर देता है। विस्तारित पुणे सुविधा चीन, हंगरी, मैक्सिको, ब्राजील और जर्मनी में हार्मन के वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क को मजबूत बनाती है, जो भारत की कनेक्टेड, इंटेलिजेंट और सस्टेनेबल ऑटोमोटिव सॉल्यूशंस को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका को दिखाता है। स्थानीय नवाचार, क्लीन एनर्जी अपनाने और उन्नत टेलीमैटिक्स मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से, हार्मन ने दिखाया है कि सस्टेनेबिलिटी और टेक्नोलॉजी लीडरशिप साथ-साथ चलती हैं — यह कंपनी की इस धारणा को दोहराता है कि स्मार्टर मोबिलिटी अधिक सस्टेनेबल भी हो सकती है।



