Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Virat Kohli: दुनिया के 8वें बल्लेबाज बनने का होगा मौका, अगर विराट कोहली ने मान ली अपने कोच की ये बात

नई दिल्ली, 21 मई: विराट कोहली को लेकर उनके कोच राजकुमार शर्मा का बयान चर्चा में है. हो भी क्यों ना उसके तार टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की वापसी से जो जुड़े हैं. जी हां, रिटायर होने के ठीक एक साल बाद विराट कोहली के फिर से भारत की टेस्ट टीम में लौटने की हवा चली है तो सिर्फ इसलिए क्योंकि उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने उस पर कुछ कहा है. ऐसा कहा जाता है कि विराट कोहली अपने कोच राजकुमार शर्मा की बात मानते हैं. तो क्या विराट बात मानने के उस सिलसिले को बरकरार रखते हुए टेस्ट रिटायरमेंट के अपने फैसले से यू टर्न लेंगे? ये तो वक्त ही बताएगा. मगर ऐसा हुआ तो वो विराट कोहली के लिए इतिहास रचकर दुनिया के 8बल्लेबाजों में नाम लिखाने का अच्छा मौका होगा.

See also  प्रेक्षक हैं निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि: आयुक्त ठाकुर राम सिंह, निर्वाचन प्रेक्षकों को वीसी के ज़रिये दी गई जानकारी....

विराट कोहली के टेस्ट में वापसी पर क्या बोले राजकुमार शर्मा?
विराट कोहली कैसे और किस मामले में बनेंगे दुनिया के 8वें बल्लेबाज? इस सवाल का जवाब दें उससे पहले आइए जानते हैं कि विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने टेस्ट में फिर से उनकी वापसी को लेकर आखिर कहा क्या है? राजकुमार शर्मा ने एक्सप्रेस कैफे को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनसे बहुत लोगों ने कहा कि वो विराट को टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने को कहें. राजकुमार के मुताबिक लोगों ने उनसे कहा कि विराट उनकी बात मानेंगे. इसके बाद जब उनसे सवाल हुआ कि क्या उन्होंने विराट से उस मामले में बात की तो राजकुमार शर्मा ने कहा कि हां उन्होंने विराट से टेस्ट में वापसी को लेकर बात की है. देखते हैं अब क्या होता है.

See also  वक्फ पर दंगे से ‘दहल’ उठा पूरा बंगाल, हिंसा करने वाले 110 से अधिक लोग गिरफ्तार...

विराट लौटे तो इस मामले में बनेंगे दुनिया के 8वें बल्लेबाज?
राजकुमार शर्मा की बातों से क्लियर नहीं होता कि विराट टेस्ट क्रिकेट में लौटेंगे ही. लेकिन, इससे उनके लौटने के बारे में कयास लगने जरूर शुरू हो गए हैं. अगर ये कयास आने वाले समय में हकीकत का रंग लेते हैं तो फिर वो विराट कोहली के लिए इतिहास रचकर दुनिया के 8 बल्लेबाजों में अपना नाम लिखवाने का बड़ा मौका बन सकते हैं.

ऐसे बन सकते हैं दुनिया के 8वें बल्लेबाज
विराट कोहली ने 12 मई 2025 को जब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था तो उनके इस फॉर्मेट में 9230 रन थे. वहीं वनडे में उनके 14000 से ऊपर रन हैं. अब अगर टेस्ट टीम में वापसी कर विराट कोहली 770 रन और बनाते हैं तो उनके 10000 रन पूरे हो जाएंगे. इस तरह टेस्ट और वनडे, दोनों में 10000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले विराट दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन जाएंगे.

See also  IPL 2026 : आज हैदराबाद में दिल्ली vs हैदराबाद! क्लासन बनाम राहुल, किसका चलेगा बल्ला?

इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक जिन 7 बल्लेबाजों ने टेस्ट और वनडे दोनों में 10000 प्लस रन बनाए हैं, उनमें सचिन तेंदुलकर, रिकी पॉन्टिंग, जैक कैलिस , राहुल द्रविड़, कुमार संगकारा, ब्रायन लारा और माहेला जयवर्धने के नाम हैं.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!