Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधायक ब्यास कश्यप ने किया सी.सी. रोड का भूमिपूजन…

जांजगीर-चांपा। विधायक ब्यास कश्यप ने बलौदा विकासखंड के ग्राम जर्वे(च) में 10 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सी.सी.रोड का भूमि पूजन किया। इस सी.सी.रोड निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति विधायक निधि से प्रदान की गई है। इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम का विकास हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन होने के इतने वर्षो बाद भी आज राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं। सड़क, बिजली, पानी शिक्षा एवं स्वास्थ्य इन पांच क्षेत्रों में कार्य करने की विशेष आवश्यकता है। पक्की सड़क के निर्माण हो जाने से ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि जांजगीर से जर्वे होकर पिथमपुर को जोड़ने वाली सड़क का भी शीघ्र निर्माण कराया जाएगा। रोड की मरम्मत के लिए विगत दिनों कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया है। उपस्थित जनों को ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि कमल कश्यप ने भी संबोधित किया तथा विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार प्रकट किया।

See also  CG News: अगर आप है छत्तीसगढ़ के अफसर-कर्मचारी, तो कर लें ये 3 कोर्स, वर्ना भूल जाइए अप्रैल की सैलरी

इस अवसर पर ग्राम पंचायत जर्वे(च) के सरपंच श्रीमती उत्तरा बाई कश्यप, उप सरपंच योगेश कश्यप, सचिव द्वारिका यादव, पंच संतोषी बाई सूर्यवंशी, पूर्णिमा बाई साहू, सरोज बाई, रामकुमारी कश्यप, राजकुमारी कश्यप, महेश कश्यप, ईश्वरी सिदार, सुनीता कश्यप, संजय कुमार यादव, भीष्म गिरी गोस्वामी, बद्रिका बाई कश्यप, चंद्रशेखर कश्यप, रविकला कश्यप, शांति बाई कश्यप, सुशीला बाई कश्यप, राजकुमार कश्यप, ब्यासनारायण टंडन, शालिनी महंत, चेतन साव सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। सी.सी.रोड निर्माण के लिए ग्रामीणजनों ने हर्ष प्रकट करते हुए विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार प्रकट किया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!