Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

श्रीलंका में गृह युद्ध के समय की सामूहिक कब्र से बच्चों के कपड़े और 141 कंकाल मिले

श्रीलंका,22अगस्त: श्रीलंका के युद्धग्रस्त उत्तरी क्षेत्र में सामूहिक कब्र का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जाफना शहर के पास चेम्मनी इलाके में एक श्मशान घाट से खुदाई के दौरान शिशु की बोतल, खिलौना, स्कूल बैग और कुल 141 मानव कंकाल बरामद हुए हैं। इनमें से कई कंकाल अलग-अलग उम्र के बच्चों के प्रतीत हो रहे हैं। यहां जून में एक विद्युत शवदाह गृह बनाने के लिए खुदाई शुरू की गई थी। तभी मजदूरों को मानव अवशेष मिले। इसके बाद से क्षेत्र में खुदाई जारी है।

अब तक 165 वर्ग मीटर क्षेत्र से 19 समूहों में 141 कंकाल निकाले जा चुके हैं। अदालत को सौंपी गई शुरूआती रिपोर्ट में कहा गया है कि शवों को बेतरतीब तरीके से दफनाया गया था और कपड़ों की अनुपस्थिति यह संकेत देती है कि यह एक सामूहिक कब्र थी।

See also  अवैध फटाखा रखने वाले के विरुद्ध जांजगीर पुलिस की कार्यवाही...

मृतकों की पहचान, मौत का कारण और समय अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, माना जा रहा है कि ये वही नागरिक हो सकते हैं जो 1983 से 2009 तक चले श्रीलंका के गृहयुद्ध के दौरान लापता हुए थे। यह युद्ध सरकारी सेना और तमिल विद्रोहियों के बीच छिड़ा था, जो स्वतंत्र मातृभूमि की मांग कर रहे थे। मानवाधिकार कार्यकर्ता ब्रिटो फर्नांडो का कहना है, ‘हम अभी यह नहीं कह सकते कि अपराधी कौन हैं, लेकिन उंगली सेना की ओर उठ रही है।’

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!