Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

देवरहा गांव के शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाया गया हैं कॉलेज व स्कूल, कार्यवाही मांग को लेकर सभापति  ने कलेक्टर व एसडीएम को सौपा ज्ञापन…

जांजगीर-चांपा। बलौदा विकासखण्ड के ग्राम देवरहा के शासकीय भूमि पर अतिक्रमण व नर्सरी का वृक्ष काटकर वन भूमि पर कब्जा कर आम निस्तारी की भूमि को बाधित करने वाले ममता राठौर एवं वासु राठौर के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर एवं जांजगीर एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया हैं। अपने ज्ञापन में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजेन्द्र राठौर व ग्रामीणों ने बताया कि ममता राठौर पति रमेश राठौर निवासी डीबीएम स्कूल लिंक रोड जांजगीर द्वारा ग्राम देवरहा तहसील जांजगीर की भूमि में कॉलेज व स्कूल निर्माण निर्माण कराने के लिए ग्राम पंचायत से एनओसी लेते हुए अपने निजी भूमि के पास की शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। उसके द्वारा स्कूल के साथ ही शासकीय भूमि पर कब्जा कर राईस मिल स्थापित किया जा रहा है। जिस भूमि पर राईस मिल लगाया जा रहा है जिसमें भारी मात्रा में राखड़ (फ्लाई एश) पाट दिया गया है। इस भूमि से होकर बरसाती पानी की निकासी किसानों के खेतों की ओर होता है। राखड़ पाट देने से पानी का बहाव बाधित हो गया है। इससे किसानों की फसल पूरी तरह से बरबाद हो गई है। किसानों के द्वारा इस संबंध में अनेको बार आपसे शिकायत भी की गई है, लेकिन संबंधित व्यक्ति के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई। उल्टा पैसों के जोर पर इस बाहुबली बेजा-कब्जाधारी के द्वारा किसानों के विरूद्ध झूठी रिपोर्ट थाने में लिखाई गई जिसके कारण पुलिस द्वारा किसानों को थाने बुलाकर घंटों बैठा दिया गया। वर्तमान में उक्त व्यक्ति के द्वारा राईस मिल में हाई पॉवर विद्युत कनेक्शन के लिए गांव के बीचों-बीच से होकर लाईन बिछाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए ग्राम के नर्सरी में लगे हुए कई पेड़ों को उक्त व्यक्ति के द्वारा कटवा दिया गया है तथा छोटे झाड़ की वनभूमि में भी कब्जा किया जा रहा है। इससे गांव के लोग किसी अनहोनी को लेकर दहशत में हैं। ममता राठौर और रमेश राठौर के पुत्र वासु राठौर के द्वारा आये दिन गांव के लोगों को डराया धमकाया जाता है कि मेरा 5 करोड़ प्रोजेक्ट है।

See also  म्यूट लोकतंत्र के विरोध में युवा कांग्रेस की वॉक फार डेमोक्रेसी पदयात्रा सम्पन्न...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!