Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

म्यूट लोकतंत्र के विरोध में युवा कांग्रेस की वॉक फार डेमोक्रेसी पदयात्रा सम्पन्न…

म्यूट लोकतंत्र के विरोध में युवा कांग्रेस की वॉक फार डेमोक्रेसी पदयात्रा सम्पन्न

जांजगीर-चांपा। संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अकाश शर्मा के निर्देश एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व में केंद्र की मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त कर संसद में विपक्ष की आवाज को दबाने की जो नाकाम कोशिश किए जाने के विरोध में नगर के भाटापारा वार्ड नंबर 23 के गुड़ी चौक से लेकर कचहरी चौक के पास बाबा साहब की प्रतिमा स्थल तक सैकड़ों की तादाद में उपस्थित युंकाईयों द्वारा पैदल मार्च किया गया। पदयात्रा नगर के प्रमुख कांग्रेसी नेतागण विवेक सिसोदिया, रफीक सिद्धकी, सभापति देव गढ़वाल, चुन्नू थवाईत, हीरा उपाध्याय, विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला, अजीत सिंह राणा, सौरभ बाबा सिंह एवं अन्य नेताओं की उपस्थिति के साथ प्रारंभ हुआ। पूरे पदयात्रा के दौरान युंकाईयों द्वारा संविधान और लोकतंत्र बचाए जाने का नारा लगाया गया। कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान में विपक्ष और आम जनता को उनके द्वारा चुनी हुई सरकार से प्रश्न पूछने की आजादी दी गई है। बावजूद इसके केंद्र की सरकार संवैधानिक प्रावधानों को दरकिनार कर तानाशाह पूर्ण तरीका अपनाते हुए विपक्षी नेताओं को सदन में बोलने न देकर उनकी आवाज को दबाया जा रहा है और यदि इन नेताओं के द्वारा जनहित से जुड़े कोई बात रखी जाती है तो सदन का स्पीकर म्यूट कर दिया जाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष संवैधानिक संस्थाओं को बचाने और बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान के तहत् ही देश चलाए जाने की भावना को सुरक्षित रखने और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रमुख रूप से मयंक थवाईत,राजा सिद्धकी अनिल राठौर परमेश्वर निर्मले, विकेश रूपवानी, दिनेश महंत, संस्कार राठौर, प्रतीक सिंह, दिलीप कश्यप, सौरभ सिंह, सोनू राठौर, भूपेंद्र यादव, जय सेवायक, टिकेंद्र यादव, शिवा कैवर्त, विनोद चक्रवर्ती, ओमप्रकाश बर्मन, अमन बंजारे, विष्णु पटेल, सागर पटेल, भावेशपाल मनोज कश्यप, रामनिवास कश्यप, राजेश कश्यप, सतीष कश्यप, मनोज अश्वनी कश्यप, खुबू कश्यप, पुष्पेंद्र गढ़ेवाल, नितेश कुमार, रिंकू गढ़ेवाल, अखिल गढ़ेवाल, सूरज खरे, छोटू गढ़ेवाल, मुकेश चौरसिया, अमित कहरा, विशाल गढ़ेवाल, सहित सैकड़ों, की तादाद में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

See also  सक्ती जिला के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा का मामला, सरकारी भूमि बांधा में लहलहा रही धान की फसल, पककर हो गई तैयार हार्वेस्टर से हो रही कटाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!