Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े, रायपुर में घेराबंदी

रायपुर, छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर कोरबा कलेक्टर को तत्काल हटाने की मांग पर अड़ गए हैं। अपनी मांग को लेकर राजधानी रायपुर में प्रदर्शन की तैयारी के दौरान उन्हें पुलिस द्वारा घेराबंदी का सामना करना पड़ा।

कंवर ने आरोप लगाया है कि कोरबा कलेक्टर जनहित के कार्यों में बाधा डाल रहे हैं और उनके रवैये से जनता परेशान है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक कलेक्टर को नहीं हटाया जाएगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

आज रायपुर में, जब पूर्व मंत्री और उनके समर्थक अपनी मांग को लेकर आगे बढ़ रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें एक निश्चित स्थान पर रोक दिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया, जिसके चलते कुछ देर के लिए गहमागहमी का माहौल बन गया। कंवर ने कहा कि सरकार जानबूझकर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

See also  लुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराज़गी, दुबारा इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त – मुख्यमंत्री श्री साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!