Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में गुपचुप वाले ने पापड़ी देने में की देरी, दो लोगों ने चाकू से किया हमला, दोनों फरार, तलाश जारी…

दुर्ग। कोतवाली थाना अंतर्गत गुपचुप बेचने वाले युवक पर चाकू से हमला कर दो बदमाश फरार हो गया. ठेले वाले युवक ने आरोपियों को पापड़ी देने में देरी कर दी, जिससे नाराज होकर आरोपी चाकू से हमला करके फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने बयान के आधार पर धारा 109, 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि नाइट ड्यूटी के दौरान टीआई को मोबाइल पर सूचना मिला कि एक युवक मारपीट से घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती है. इस पर टीम देर रात अस्पताल पहुंचा, जहां प्रार्थी अनिल वर्मा पिता करोडे वर्मा (25 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वह गौली पारा कांग्रेस भवन के पीछे दुर्ग में रहता है. गंजपारा चौक के गेट नंबर 2 के पास गुपचुप बेचता है. बीती रात करीब 10.30 बजे दो लड़के आए और उससे पापड़ी मांगने लगे. उसने कहा कि वह दूसरे लोगों को गुपचुप खिला रहा है. 5 मिनट बार उन्हें पापड़ी देगा. यह सुनकर एक युवक नाराज हो गया. अपने पास रखे चाकू को उसकी छाती में घोंपने के लिए वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया. उस दौरान मौके पर मौजूद दामाद दीपक वर्मा को उठाया. इस बीच दूसरे बदमाश ने हमला कर दिया. इसके बाद वे दोनों मौके से भाग गए. रिश्तेदारों पर कॉल करने पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया. अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

See also  Raigarh News: एसपी ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपियों ने महिला की साड़ी से ही गला घोंटकर की हत्या, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, ऐसे खुला राज…पढ़िए पूरी खबर…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!