Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raigarh News: रायगढ़ में दशहरा देखकर लौट रहे दो युवकों की ट्रक से टकराकर दर्दनाक मौत

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दशहरा का मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार जीवन लाल राठिया ने थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका चचेरा भाई आशीष राठिया अपने साथी सरोज भोय के साथ मोटरसाइकिल से देर रात करीब 1 बजे दशहरा देखकर गाँव खम्हार लौट रहा था। इसी दौरान नकना और खम्हार के बीच सड़क किनारे खड़े टाटा अल्ट्रा ट्रक (क्रमांक CG13 AF3270) से बाइक जा टकराई।
हादसे में बाइक चला रहे सरोज भोय और पीछे बैठे आशीष राठिया दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के कारण दोनों का सिर सड़क से टकराने पर बुरी तरह फट गया। तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

See also  सुपोषित सक्ती मिशन के तहत सेक्टर सकर्रा, घिवरा, कोटमी और बाराद्वार में अंडा या केला वितरण हुआ शुरू, जिले में प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सेक्टर बाई सेक्टर किया जा रहा है अंडा या केला वितरण....

धरमजयगढ़ पुलिस ने मर्ग पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 184-MOT व 106(1)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!