Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Attack from Boat : अमेरिका फिर दहला! रेस्टोरेंट पर नाव से फायरिंग, 3 लोगों की मौत

नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका)। अमेरिका में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी (Mass Shooting) की घटना से सनसनी फैल गई है। उत्तरी कैरोलिना (North Carolina) में एक रेस्टोरेंट पर नाव से आए एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका)। अमेरिका में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी (Mass Shooting) की घटना से सनसनी फैल गई है। उत्तरी कैरोलिना (North Carolina) में एक रेस्टोरेंट पर नाव से आए एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

See also  “10 मार्च से संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण, मणिपुर बजट और 36 बिलों की सूची में शामिल”

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात (स्थानीय समयानुसार) लगभग 9:30 बजे साउथपोर्ट यॉट बेसिन क्षेत्र में स्थित लोकप्रिय पब और रेस्टोरेंट ‘अमेरिकन फिश कंपनी’ में हुई।

नाव से की गई फायरिंग
अधिकारियों ने बताया कि एक नाव रेस्टोरेंट के पास आकर रुकी, और उस पर मौजूद शूटर ने रेस्टोरेंट में मौजूद भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली चलाने के बाद नाव तेजी से वहां से निकल गई।

पुलिस के मुताबिक, इस हमले में कम से कम सात लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति के बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisment

हमलावर फरार, पुलिस जांच में जुटी
सिटी मनेजर नोआ साल्डो ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। ब्रंसविक काउंटी शेरिफ कार्यालय साउथपोर्ट पुलिस विभाग के साथ मिलकर हमलावर की तलाश में जुटा हुआ है।

See also  मुख्यमंत्री ने किया 'बस्तर पंडुम 2025' का लोगो अनावरण, बस्तर में शांति स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बस्तर पंडुम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

पुलिस ने फिलहाल क्षेत्र के निवासियों से इलाके से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत 911 पर देने की अपील की है। इस घटना से अमेरिका में एक बार फिर गन वायलेंस (Gun Violence) पर बहस छिड़ गई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!