छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से लिखा जा रहा है गांव विकास का अध्याय…

जनजाति क्षेत्र के विकास में जनजाति कार्य मंत्रालय का महाअभियान आदि कर्मयोगी अभियान!
जांजगीर-चांपा। आदि कर्म योगी अभियान के तहत विकास खंड बम्हनीडीह के अंतर्गत गांव पोडीकला,पुछेली, खपरीडीह,नवागांव में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ व सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जनपद पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में विकासखंड के सभी अधिकारी विलेज विजन प्लान 2030 तैयार करने के लिए उपस्थित हुए। जिसमें गांव वासियों के साथ चर्चा करते हुए ग्राम का सामाजिक मानचित्र तैयार किया गया। इसमें उसके भौगोलिक अवस्थितियों को दर्ज किया गया। इसके बाद गांव के संसाधनों का मानचित्र भी तैयार किया गया। गांव वासियों के उपस्थिति में नजरी नक्शा बनाया गया। जिसमें गांव की सीमाओं का निर्धारण गांव के नाम नदी,पर्वत,नाला आदि के नाम में होने की जानकारी दर्ज की गई। आदि कर्मयोगी(बीएमटी) उमेश कुमार दुबे, सुनील मैथ्यू, कृष्णा राज ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान जनजाति बाहुल्य गांव के समग्र विकास के लिए भारत सरकार की महती योजना पहल है। इस अभियान के तहत विकासखंड के चार गांव का विलेज प्लान तैयार कर शासकीय योजनाओं के साथ शत् प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। गांव में विकासखंड के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समस्त ग्रामवासी ट्रांजैक्ट वाक में भाग लिए। इस वाक् के माध्यम से गांववासी सभी आधारभूत और संरचना जैसे रोड,पेयजल आपूर्ति,आवास विद्युत,स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे विषय में चर्चा कर पंचायत भवन,आंगनबाड़ी में एकत्रित हुए। जहां सभी विषय को आदि कर्म योगी बीएमटी के समक्ष चर्चा करते हुए विलेज विजन प्लान की 2030 में सम्मिलित किया। साथ ही 2 अक्टूबर को होने वाले विशेष ग्राम सभा में इस विलेज विजन प्लान 2030 का अनुमोदन किया जाएगा।जिसे अनुमोदन पश्चात् अंतिम रूप से भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय को प्रेषित किया जाएगा। आदि कर्म योगी अभियान के तहत गांव में बने आदिसाथी,सहयोगी की इस प्लान को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में विकासखंड के अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को विभागीय योजना को विस्तृत जानकारी दी गई और अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर गांव के सरपंच पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



