Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

साहू समाज को और ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी – प्रदेशाध्यक्ष

साहू संघ द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन समारोह !
 
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्विरोध नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों का जिला साहू संघ जांजगीर-चाम्पा द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक में भव्य स्वागत  कर्मा नृत्य के साथ किया गया। स्वागत पश्चात बाजे गाजे के साथ रथ में सभी पदाधिकारियों को बिठाकर कार्यक्रम स्थल भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन तक लाया गया। वहां प्रवेश द्वार में रोली तिलक पुष्पहार से स्वागत किया गया।अतिथियों द्वारा माता कर्मा की पूजा-अर्चना आरती कर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। अभिनंदन समारोह एवं भवन लोकार्पण कार्यक्रम  डॉ. नीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू संघ के मुख्य आतिथ्य, बालेश्वर साहू जिलाध्यक्ष एवं विधायक जैजैपुर की अध्यक्षता व व्यास कश्यप विधायक जांजगीर-चाम्पा के अतिविशिष्ट आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में भगवान दास गढ़वाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला, डॉ.खिलावन साहू जिलाध्यक्ष साहू संघ शक्ति व पूर्व विधायक शक्ति, सत्यप्रकाश साहू, डॉ.तिलकराम साहू, साधना साहू प्रदेश उपाध्यक्ष साहू संघ, सुनील साहू, श्रीमति चंद्रवती साहू, प्रदेश संगठन सचिव साहू संघ, श्रीमती बिना साहू, प्रदीप साहू प्रदेश संयुक्त सचिव साहू संघ, हर प्रसाद साहू पूर्व सदस्य श्रम बोर्ड, श्रीमती मोहन कुमारी साहू पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष साहू संघ व जिला पंचायत सदस्य, गिरिजा साहू जिलाध्यक्ष साहू संघ कोरबा, राजकुमार साहू सभापति जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा, अजय साहू जिला पंचायत सदस्य, ओम प्रकाश साहू पूर्व महामंत्री राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों का साल पुष्पमाला से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष व जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कही कि अपने समाज के प्रदेश पदाधिकारियों के आगमन की प्रसन्नता है, माता कर्मा के जीवनी को पाठ्य पुस्तक में शामिल करने शासन स्तर पर प्रयास करने का लिखित में आग्रह प्रदेश अध्यक्ष को करते हुए कहा सदैव समाज के विकास में कार्य करते रहेंगे जिसमें आप सबका सहयोग आवश्यक है। मुख्य अतिथि की आसंदी से प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम, केंद्र व तहसील जिला इकाई सामंजस्य के साथ कार्य करते हुए साहू समाज को ऊंचाइयों तक ले जाना है आप लोगों ने जो भव्य अभिनंदन किया उसे भुला नहीं जा सकता। अति विशिष्ट अतिथि व्यास कश्यप  विधायक जांजगीर-चाम्पा ने कहा साहू समाज की छत्तीसगढ़ में एक अलग पहचान है शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी रहा है डॉ.बोधीराम साहू जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेकों सम्मान से विभूषित लोग आपके समाज के  उपलब्धियों को पुष्पित कर रहा है। मंचस्थ अतिथियों ने भी संबोधित किया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन जिला महासचिव बोधराम साहू ने किया।
विधायक निधी से बनेगा अतिरिक्त कर्मा भवन
जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू की मांग और अनुरोध कर्मा भवन के ऊपर अतिरिक्त भवन निर्माण के लिये विधायक ब्यास कश्यप द्वारा 15 लाख की घोषणा की गई और मुख्य सड़क से कर्मा भवन तक सीसी रोड बनवाने के लिये 5 लाख अपने विधायक निधि से देने की घोषणा किए। जिस पर कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा।

See also  मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!