Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 11 मोटरसायकलें बरामद…

महासमुंद, 27 सितम्बर। पुलिस ने सायबर सेल और थाना खल्लारी की संयुक्त कार्रवाई में मोटरसायकल चोरी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से विभिन्न कंपनियों की 11 मोटरसायकलें बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत करीब 3 लाख 95 हज़ार रुपये आँकी गई है।”

“दरअसल, 20 सितंबर को खल्लारी मंदिर से एक युवक की मोटरसायकल चोरी हो गई थी। पीड़ित ने थाना खल्लारी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की टीम ने जब मामले की जांच शुरू की तो मुखबिर से सूचना मिली कि झलप चौक, बागबाहरा में कुछ लोग चोरी की बाइक बेचने के फिराक में खड़े हैं।”

See also  कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया मतदान, भुरसीडीह मतदान केंद्र में कलेक्टर बनी पहली मतदाता, कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित, अधिकारियों कर्मचारियों और मतदाताओं का किया उत्साहवर्धन कहा आल द बेस्ट...

“सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुँची और 03 लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदातों को कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं –

(1) बुधराम सिन्हा उर्फ बुधारू, निवासी रायपुर
(2) गैंदलाल दीवान, निवासी अरंड, महासमुन्द
(3) धनेश राम दीवान, निवासी अरंड, महासमुन्द”

“आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पिछले कुछ समय से खल्लारी मेला स्थल, खल्लारी चौक, चरौदा और आसपास के इलाकों से बाइकों की चोरी कर रहे थे। बरामद गाड़ियों में हीरो डिलक्स, स्प्लेंडर, ग्लैमर, प्लेटिना और एक स्कूटी शामिल हैं।” “फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। महासमुन्द पुलिस की इस कार्रवाई से लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!