नवरात्रि पर्व में नैला मां दुर्गा पंडाल में संदिग्ध युवकों से 1700 स्टील के कड़े किए गए जब्त

जांजगीर-चांपा। नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जांजगीर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है, मां दुर्गा पंडाल नैला क्षेत्र में लगभग 1700 स्टील के कड़े युवकों से उतरवाकर जमा कराए हैं, जिनका उपयोग संभावित रूप से हमलों में किया जा सकता था, इस कार्रवाई के दौरान कई कड़े इतने भारी और खतरनाक पाए गए कि उन्हें हथियार के रूप में इस्तेमाल भी किया जा सकता था.
कार्रवाई के दौरान निम्लिखित कदम उठाए गए…
- संदिग्ध युवकों की पहचान: नैला मेले में घूमने वाले उन युवकों की पहचान की गई, जिनके व्यवहार में संदेह था और जो समूह बनाकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिख रहे थे।
- कड़े निकलवाना: युवकों से कड़े निकलवाए गए और जमा कराए गए।
- सुरक्षा व्यवस्था: नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है।
पुलिस पेट्रोलिंग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के - व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने के लिए लगातार भीड़ भाड़ जगहों पर पेट्रोलिंग की जा रही है एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
- पुलिस की रात्रि गश्त: नव पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को विशेष ध्यान रखते हुए रात्रि में भी विशेष गस्त किया जा रहा है।
- जांजगीर-चांपा पुलिस की इस कार्रवाई से नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस की सक्रिय उपस्थिति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर पुलिस टीम द्वारा लगातार नैला पंडाल, मेले में पेट्रोलिंग की जा रही है, और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए। इस पूरे अभियान की फोटो और वीडियो संकलित किए गए हैं, प्रेस के माध्यम से जनता को भी यह संदेश दिया जा रहा है कि नैला मां दुर्गा पंडाल एवं मेले की शांति, सुरक्षा एवं धार्मिक माहौल को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है
जांजगीर-चांपा पुलिस स्पष्ट करती है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, आमजन से अपील की जाती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।



