Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नैला-बलौदा मार्ग… सड़क नहीं मौत का जाल हज़ारों की रोज़ाना ज़िंदगी दांव पर जिम्मेदार नेता-अफसर खामोश

जांजगीर-चांपा,27 सितम्बर। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं जांजगीर-चांपा का वो रास्ता… जहाँ सफर ज़िंदगी से ज़्यादा मौत के करीब ले जाता है। जी हाँ… हम बात कर रहे हैं नैला-बलौदा मार्ग की, जो कभी विकास की कड़ी हुआ करता था, लेकिन आज मौत का जाल बन चुका है। कोयला ढोने वाले ट्रकों के कहर से सड़क चिथड़े-चिथड़े हो गई है… बरसात में गड्ढे तालाब बन जाते हैं और धूप में उड़ती धूल हवा को ज़हर बना देती है। हालत ये है.

कि स्कूल बसों में बैठे मासूम बच्चे, एम्बुलेंस में मरीज और रोज़ाना सफर करने वाले आम लोग, सब अपनी जान हथेली पर रखकर इस सड़क से गुजरने को मजबूर हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नेताओं और अफसरों की आँखें कब खुलेंगी?क्या वे किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहे हैं? क्या लाशों की गिनती होने के बाद ही सरकार हरकत में आएगी?

See also  आपसी विवाद को लेकर छोटे भाई ने चाकू से की बडे भाई की हत्या, आरोपी को चौकी नैला पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!