Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले साई सुदर्शन ने ठोका शतक, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का छुड़ाया पसीना

नई दिल्ली,26सितम्बर : वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया. इस टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन को भी जगह दी गई है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन ने इसका शानदार जश्न मनाया और ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के चौथे दिन शानदार शतक ठोक दिया. इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 75 रनों की पारी खेली थी. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में है और ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दो मैचों में दो फिफ्टी और एक शतक ठोक चुका है.

See also  बिजली लागत 16 पैसे घटी, आम घरेलू उपभोक्ताओं को 10-12 पैसे की राहत...

साई सुदर्शन ने खेली शानदार पारी
ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच मैच में 73 रनों की पारी खेलने वाले साई सुदर्शन ने दूसरे मैच में भी अपने बल्ले से रन बनाने में कंजूसी नहीं की. इस मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 140 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का की मदद से 75 रन बनाए. हालांकि वो शतक से चूक गए थे, लेकिन दूसरी पारी में जब वो बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो उनके इरादे कुछ और ही थे.

साई सुदर्शन ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दम निकालते हुए 170 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्का की मदद से अपना शतक पूरा किया. हालांकि इसके तुरंत बाद ही वो आउट होकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इससे पहले उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की.इससे पहले तमिलनाडु इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड में भी शानदार फिफ्टी ठोकी थी.

See also  लंबे समय से फरार लूट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

इंग्लैंड में किया था डेब्यू
साई सुदर्शन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था. हालांकि उनका डेब्यू काफी खराब रहा था और वो डक पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने वापसी की थी और 30 रनों की पारी खेली. साई सुदर्शन ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच खेले. इसकी 6 पारियों में उन्होंने 23.33 की औसत से 140 रन बनाए. इसमें एक फिफ्टी शामिल थी. अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दमदार पारी खेलकर वेस्टइंडीज की टीम को बड़ी चेतावनी दे दी है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!