Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : पहली बार जुआरी हुआ जिला बदर, 7 बार जुआ में पकड़ा गया था हरिश्चंद्र, 1 साल के लिए 6 जिलों से किया गया बाहर

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 6 (ग) के तहत हरिश्चंद्र जाटवर को एक साल के लिए जिला बदर कर दिया है। राज्य जानकारी के मुताबिक, हरिश्चंद्र जाटवर को सारंगढ़ साथ-साथ बिलाईगढ़ के रायगढ़, सक्ती, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। आदेश के अनुसार, जाटवर को 24 घंटे के भीतर इन जिलों से बाहर जाना होगा।

ग्राम थाना परसाडीह, बिलाईगढ़ का निवासी जाटवर 2017 से जुआ और सट्टे में सक्रिय था। वह अब तक 7 बार जुआ खेलते हुए पकड़ा जा चुका है और दोषी करार दिया जा चुका है। वहीं जिला बदर की कार्रवाई के बाद एसपी ने बाकी जिलों के भी एसपी को भेजा।

See also  IPL Auction 2026: जिनके पिता टीचर, उन्हें मिला तगड़ा दाम, करीब 40 करोड़ में हुई इन 4 खिलाड़ियों की डील

अगर जाटवर आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह न्यायालय की पूर्व अनुमति के बिना इन जिलों में प्रवेश नहीं कर सकता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!