Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

डेस्टिनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

जांजगीर-चांपा। डेस्टिनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें गणेश राम पटेल द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर चांपा द्वारा उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्य एवं गठन के संबंध में जानकारी देते हुए समाज में विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए योजना, गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, बच्चों की अनिवार्य शिक्षा, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, सोशल मीडिया, साइबर अपराध, मोटर व्हीकल एक्ट, आपराधिक कानून, भारतीय संविधान एवं उनके  द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य व अन्य महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी देते हुए बच्चों को अपराधों से दूर होकर अपनी विकास व शिक्षा में बेहतर करने व सभी को कानून के अनुसार चलने व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दिया गया। मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्य, नालसा की विभिन्न योजनाओं, शिक्षा का अधिकार, अपराधों के प्रकार, मोटर व्हीकल एक्ट, सिविल अपराध, पारिवारिक कानून, भारतीय संविधान, नालसा द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान साथी, डॉन, जागृति के संबंध में जानकारी देते हुए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 का जानकारी दिया गया। लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल पैरा लीगल वॉलिंटियर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर द्वारा विधिक जागरूकता एवं कानूनी जानकारी की आवश्यकता एवं समाज में बढ़ते हुए अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मंचसंचालन किया गया। इस कार्यक्रम में जयराम गढ़ेवाल पैरा लीगल वालेंटियर, रवि शंकर निर्मलकर प्राचार्य डेस्टिनेशन स्कूल जांजगीर एवं समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन शिवम सिंह शिक्षक डेस्टिनेशन स्कूल जांजगीर द्वारा द्वारा किया गया।

See also  UPSC की तैयारी कर रही युवती को दिया शादी का झांसा, होटल में ले जाकर बनाया संबंध, फिर…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!