Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

स्कूलों में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान, देखें लिस्ट…

छत्तीसगढ़,19 सितम्बर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस साल दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 64 दिनों की छुट्टियां मिलने जा रही हैं। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश फिलहाल जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, डीपीआई (लोक शिक्षण संचालनालय) के प्रस्ताव पर शिक्षा विभाग ने अपनी सहमति दे दी है।

अवकाश का शेड्यूल

दशहरा अवकाश: 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक (6 दिन)

दीपावली अवकाश: 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक (6 दिन)

Advertisment

शीतकालीन अवकाश: 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक (6 दिन)

See also  अंतरिक्ष में भारत ने रचा नया इतिहास! ISRO का सबसे भारी कमर्शियल पेलोड Bluebird-2 Satellite लॉन्च- वीडियो

ग्रीष्मकालीन अवकाश: 1 मई से 15 जून तक (46 दिन)

शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 14 अगस्त को DPI द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर मूल्यांकन के बाद विभागीय स्वीकृति दे दी गई है। अब केवल आधिकारिक आदेश की प्रतीक्षा है, जिसके जल्द जारी होने की संभावना है।

इन अवकाशों से जहां छात्रों को पुनः ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, वहीं शिक्षकों को भी अकादमिक कार्यों की योजना बनाने का पर्याप्त समय मिल सकेगा। शिक्षा विभाग का यह कदम संतुलित शिक्षा और मानसिक विश्रांति की दिशा में एक सकारात्मक है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!