Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सक्ती में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, पटरी पर पड़ा रहा शव..ऊपर से गुजरती रही ट्रेन…4 घंटे बाद RPF ने हटाया

सक्ती, 19 सितम्बर। जिले के बाराद्वार रेलवे फाटक के पास शुक्रवार (19 सितंबर) को एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे डाउन लाइन पर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

घटना के बाद लगभग 4 घंटे तक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पटरियों के पास पड़ा रहा। इस दौरान कई ट्रेनें गुजरती रहीं। आरपीएफ ने शव को ढकने या हटाने का कोई प्रयास नहीं किया और जीआरपी के आने का इंतजार करती रही। यह स्थिति सुबह लगभग 9 बजे तक बनी रही, जिससे मानवीय संवेदनशीलता पर सवाल उठे।

See also  छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

4 घंटे बाद आई रेलवे पुलिस
सुबह करीब 9:30 बजे जीआरपी (रेलवे पुलिस) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और अज्ञात महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसके बाद ही शव को सम्मानजनक तरीके से घटनास्थल से हटाया जा सका।

संवेदनहीनता पर उठाए सवाल
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने रेल प्रशासन और पुलिस की संवेदनहीनता पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। फिलहाल, पुलिस महिला की शिनाख्त करने और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!