Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : हाईवा के पहिए में आया बाइक सवार, सिर फटा…

बिलासपुर15 सितंबर। तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार (14 सितंबर) हादसे में युवक का सिर हाईवा के पहिए में फंस गया था। वहीं, बाइक में पीछे बैठा उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है दोनों किसी काम से निकले थे।

घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर हाईवा जब्त कर लिया है। वहीं, घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि ग्राम रिस्दा के रहने वाले तरूण कुमार धुरी (25) अपने बड़े भाई रज्जू धुरी (27) के साथ किसी काम से मुलमुला तरफ गया था। बाइक सवार दोनों भाई अभी रिस्दा स्थित लीलागर नदी पुल के पास पहुंचे थे। उसी समय पीछे से आ रहे हाईवा क्रमांक CG 10 AR 9936 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

See also  हाईटेंशन लाइन से टकराकर जल उठी बस, दो की मौत, 12 से ज्यादा लोग झुलसे…

इस हादसे में हाईवा के पहिए में तरूण धुरी बुरी तरह फंस गया, जिससे उसका सिर फट गया। वहीं, हाईवा में दबकर बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!