Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर रेल मंडल के बड़े अधिकारी के खिलाफ CID में दर्ज हुई फिर

रायपुर, 14 सितम्बर। रायपुर रेल मंडल के अधिकारी के खिलाफ CID में एफआईआर दर्ज कराई गई है. ये एफआईआर एडवोकेट आनंद कुमार शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई है. जानकारी के मुताबिक ये एफआईआर रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और अन्य के खिलाफ दर्ज कराई गई है.

ये पूरा मामला रायपुर आरक्षण केंद्र में पदस्थ कमर्शियल स्टॉफ कल्पना स्वामी से जुड़ा हुआ है और शिकायतकर्ता ने अपनी एफआईआर में सीआईडी को ये बताया कि उन्होंने कल्पना स्वामी से जुड़ी कोई जानकारी आरटीआई के माध्यम से मांगी थी जो उन्हें कथित रूप से गलत तरीके से दी गई है.

See also  छत्तीसगढ़ में जल्द होगा नए DGP का ऐलान, IPS अरुण देव गौतम का पलड़ा भारी

ये एफआईआर ओडिशा के कटक में धारा 173(1) बीएनएसएस-2023 के तहत दर्ज की गई है. इस संबंध में सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी का कहना है कि उन्हें भी इस संबंध में जानकारी मिली है और वे इस पूरे मामले में लीगल एक्सपर्ट लेने के बाद ही आधिकारिक रूप से कुछ कहेंगे.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!