Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सक्ती में बीएमओ की मनमानी से चिरायु योजना को लगा ग्रहण, महीनों से नहीं किया भुगतान, अप्रैल से ही बीएमओ को चिरायु योजना के संचालन की दे दी गई थी जिम्मेदारी…

सक्ती। सक्ती में बीएमओ सूरज राठौर की मनमानी का एक ओर मामला सामने आया है बीएमओ सूरज राठौर ने चिरायु योजना में लगी वाहनों का भुगतान महीनों से नहीं किया है जबकि इसके लिए सीएमएचओ कार्यालय से 11 अप्रैल 2025 को सभी बीएमओ को पत्र जारी कर चिरायु योजना के लिए राशि स्वीकृत कर दी गई थी साथ ही चिरायु योजना का संचालन बीएमओ कार्यालय से करने निर्देश जारी किए गए थे मगर सक्ती बीएमओ ने आज तक वाहन मालिकों को इसका भुगतान नहीं किया है जिसके चलते अब वाहन मालिक अपनी गाड़िया अस्पताल में नहीं लगा रहे है,,

4 ब्लॉक में क्या है भुगतान की स्थिति

See also  एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट रायपुर को जटिल हृदय रोग के इलाज में मिली बड़ी सफलता, मरीज की छाती पर बिना चीरे के ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व किया गया इंप्लांट, छत्तीसगढ़ में पहली बार एसीआई में हुआ ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व इंप्लांट (टीएमवीआर) वाल्व-इन-वाल्व का पहला केस, मुख्यमंत्री साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने चिकित्सकों की टीम को दी बधाई...

सक्ती जिले के 4 ब्लॉक सक्ती,जैजैपुर,मालखरौदा,ओर डभरा में सबसे ज्यादा मनमानी सक्ती बीएमओ की सामने आई है मिली जानकारी के अनुसार जैजैपुर में वाहन मालिकों को जून तक का भुगतान कर दिया गया है,मालखरौदा में भी भुगतान कर दिया गया है,डभरा में बीएमओ के गाड़िया नहीं लगाई इसलिए वहां के खाते में राशि शेष है वहीं सक्ती में सीएमएचओ कार्यालय से राशि मिलने के बाद भी बीएमओ ने भुगतान में लापरवाही की है जिसके चलते आज भी वाहन मालिक भुगतान के लिए भटक रहे है।

क्या कहते है अधिकारी

अप्रैल माह में सभी बीएमओ को सीएमएचओ कार्यालय से पत्र जारी कर चिरायु योजना की राशि की स्वीकृति ओर योजना के संचालन की जिम्मेदारी दे दी गई थी जिसमें सक्ती बीएमओ ने वाहन मालिकों को भुगतान नहीं किया है ऐसी जानकारी मिली है इसकी जांच करा रहे है वहीं एक पत्र ओर सभी बीएमओ को भेजा जा गया है जिसमें वाहन का टेंडर होने तक ओर कर्मचारियों का हड़ताल खत्म होने तक चिरायु योजना के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

Advertisment

कीर्ति बी,, डीपीएम सक्ती

See also  18 सितंबर से राजिम-रायपुर के बीच दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें, सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!