Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR NEWS : जल संसाधन विभाग में टेंडर घोटाले की आहट, चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप…

रायपुर,11 सितम्बर। जल संसाधन विभाग में एक बड़े टेंडर घोटाले की आशंका जताई गई है। आरोप है कि विभाग के कुछ अधिकारी चहेते ठेकेदारों को ठेका दिलाने के लिए ई-टेंडर की शर्तों में मनमाने तरीके से बदलाव कर रहे हैं। ऐसा ही मामला शिवनाथ सिंचाई मंडल, दुर्ग में सामने आया है, जहां प्री-क्वालिफिकेशन शर्तों को बदले जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।

शिकायत के अनुसार, सीएम से की गई शिकायत के मुताबिक विभागीय तकनीकि निर्देश क्र. 038/BODHI/TC/2003 रायपुर दिनांक 29.04.2015 में जल संसाधन विभाग के सभी उच्च अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर करते हुए उपरोक्त निर्देश पत्र जारी किया गया था। जिस नहर पर सीमेंट कांक्रीट पेवर लाइनिंग कार्य का टेंडर डाला गया है, उसका डिस्चार्ज 10 क्यूमेक्स से कम है और चौड़ाई भी 3 मीटर से कम बताई जा रही है। नियमानुसार इस स्थिति में पेवर लाइनिंग की आवश्यकता नहीं होती। आरोप है कि यह शर्त केवल चहेते ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए जोड़ी गई है। कि ये निविदा 1 सितंबर को दोबारा बुलाई गई। जिसकी 11 सितंबर को अंतिम तारीख है।

See also  स्टाइल में लग्जरी, फीचर्स में सुपरहिट! Hyundai की नई SUV मार्केट में मचाएगी हलचल

शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की जानकारी जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रशासनिक अफसरों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दी है। उनका कहना है कि वर्षों से लाइनिंग का कार्य कर रहे अनुभवी ठेकेदारों को इस टेंडर से बाहर कर दिया गया है, जिससे प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाएगी और ऊंचे दर पर निविदा भरकर सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया जाएगा।

मामले में बताया गया है कि पहले कॉल में सिर्फ एक ठेकेदार ने निविदा डाली थी, आरोप है कि इस बार भी सिर्फ वही ठेकेदार ऊंचे दर पर बोली लगाएगा, जिससे टेंडर उसी को मिलेगा और विभाग को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

See also  सड़क की मरम्मत नही हुई तो इसकी खामियाजा विधानसभा चुनाव में पड़ेगा असर, कुटराबोड से छिर्राडीह आमाकोनी जाने वाला मार्ग जर्जर, लोग परेशान, तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर गड्ढों में फंसकर वाहन हो रहे खराब...

शिकायतकर्ता ने लिखा है कि यह पूरा मामला एक सुनियोजित षड्यंत्र की ओर इशारा करता है। उन्होंने मांग की है कि टेंडर की शर्तों से पेवर लाइनिंग की शर्त और मात्रा को हटाया जाए तथा निविदा प्रक्रिया में संशोधन कर निष्पक्ष जांच कराई जाए।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!