Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

यूनिक डिजाइन और नए कैमरे के साथ आएगा Apple का नया AI चश्मा, मेटा को देगा सीधी टक्कर

Apple AI Smart Glasses: टेक दुनिया में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने वाला है, क्योंकि Apple अपने नए एआई स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रहा है. यह डिवाइस केवल एक चश्मा नहीं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को स्मार्ट बनाने वाला गैजेट होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें नए डिजाइन, दमदार कैमरा और एआई फीचर्स जोड़ रही है. खास बात यह है कि यह सीधे Meta के स्मार्ट ग्लासेस को टक्कर देगा. आने वाले समय में यह वियरेबल टेक का नया ट्रेंड सेट कर सकता है.

कई डिजाइन और मजबूत बिल्ड
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की एक रिपोर्ट के अनुसारे, एपल अपने स्मार्ट ग्लासेस के लिए कम से कम चार अलग-अलग फ्रेम डिजाइन टेस्ट कर रहा है. इनमें रेक्टेंगुलर और ओवल शेप शामिल हैं, साथ ही साइज और मोटाई में भी बदलाव किया जा रहा है ताकि अलग-अलग यूजर्स की पसंद को ध्यान में रखा जा सके. कंपनी ब्लैक, ओशन ब्लू और लाइट ब्राउन जैसे कलर ऑप्शन पर भी काम कर रही है. खास बात यह है कि इन फ्रेम्स में एसीटेट मटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा, जो आम प्लास्टिक की तुलना में ज्यादा मजबूत और टिकाऊ माना जाता है. एपल का फोकस यहां केवल टेक्नोलॉजी नहीं बल्कि प्रीमियम लुक और लंबे समय तक इस्तेमाल पर भी है.

See also  लायंस स्कूल में मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण करते लायंस स्कूल के पदाधिकारी...

नया ओवल कैमरा और एआई फीचर्स
इस नए डिवाइस में कैमरा डिजाइन पूरी तरह अलग हो सकता है. Apple वर्टिकल ओवल शेप वाले कैमरा मॉड्यूल पर काम कर रहा है, जिसके आसपास लाइट्स भी दी जाएंगी. यह डिजाइन मौजूदा Ray-Ban Meta smart glasses से अलग होगा, जिनमें सर्कुलर कैमरा मिलता है. यह कैमरा फोटो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम होगा और सीधे आईफोन से कनेक्ट होकर एडिट और शेयर करने की सुविधा देगा. इसके अलावा इसमें कॉलिंग, नोटिफिकेशन, म्यूजिक और वॉइस इंटरैक्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे. एआई आधारित Siri को भी अपग्रेड किया जाएगा, जिससे यह यूजर के आसपास की स्थिति को समझकर बेहतर जवाब दे सके.

See also  जशपुर बना एडवेंचर पर्यटन का मुख्य आकर्षण, छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला आज साहसिक पर्यटन के लिए बन चुका है एक नई पहचान...

आईफोन इंटीग्रेशन और लॉन्च टाइमलाइन. मेटा से सीधी टक्कर
Apple का यह प्रोडक्ट उसकी इकोसिस्टम स्ट्रेटजी का हिस्सा होगा, जहां आईफोन के साथ गहरा इंटीग्रेशन देखने को मिलेगा. कंपनी इस प्रोडक्ट को पूरी तरह इन हाउस डेवलप कर रही है ताकि डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस पर पूरा कंट्रोल रखा जा सके. वहीं Meta पहले से इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ बना चुका है, लेकिन एपल बेहतर बिल्ड क्वालिटी और सॉफ्टवेयर के जरिए खुद को अलग दिखाना चाहता है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन स्मार्ट ग्लासेस की घोषणा 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में हो सकती है, जबकि बाजार में उपलब्धता 2027 के बाद देखने को मिल सकती है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!