छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
अपने चहेते को ठेका दिलाने के नाम पर नगर सरकार की कमीशन का खेल हुआ उजागर, नियम कानून को ताक में रखकर अपने को पहुंचाया लाभ…

अपने चहेते को ठेका दिलाने के नाम पर नगर सरकार की कमीशन का खेल हुआ उजागर, नियम कानून को ताक में रखकर अपने को पहुंचाया लाभ
जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल जांजगीर नैला के द्वारा नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला के द्वारा निकाले गए निविदा जो नगर के मुख्य मार्ग बीटीआई चौक से लेकर कचहरी चौक तक सीसी रोड कार्य हेतु ऑनलाइन निविदा आमंत्रित किया गया था। जिसमें ठेकेदारो द्वारा निविदा भरा गया और ऑनलाइन भर कर उसे डाक द्वारा पोस्ट भी किया गया था लेकिन जब निविदा को दिनांक 09 जून 2023 को नगर पालिका जांजगीर नैला द्वारा खोला गया तो उसमें एक ठेकेदार डी सी कंस्ट्रक्शन बिलासपुर का डीडी का नहीं होना पाया गया। ऐसे नगर पालिका का कहना है कि ठेकेदार के पास उसकी प्रति भी है और उस ठेकेदार द्वारा लगभग 2% कम में कार्य को निविदा में भरा गया था जबकि दूसरे ठेकेदार द्वारा लगभग 7.9% अधिक में भरा गया और उसे ही निविदा उसी के नाम से भी दिया जा रहा है। जिससे यह स्पष्ट है की इसमें नगरपालिका अधिकारी कर्मचारी की मिलीभगत से डीएमएफ का बंदरबांट किया जा रहा है। जिसके विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल जांजगीर नैला के द्वारा कलेक्टर महोदया को ज्ञापन दिया गया और निविदा को निरस्त कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को हटाने की मांग किया गया। इसमें उपस्थित भाजयुमो नगर मडंल अध्यक्ष दिनेश राठौर, सोनू यादव महामंत्री, गोलू दूबे महामंत्री, शिव चमन सिंह उपाध्यक्ष भाजपा नगर मंडल, अजीत गढ़वाल पूर्व पार्षद एवं महामंत्री, प्रकाश मिंटू कहरा, हरी सोनवानी, गज्जू कर्ष, प्रदीप राठौर, अजय कौशिक, छबि कश्यप, सोमा राठौर, एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

