Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

थाना अकलतरा क्षेत्र में मिशन सिक्योर सिटी के तहत सीसीटीवी कैमरा लगाने में सहयोग करने वाले गणमान्य नागरिकों को किया गया सम्मानित

सीसीटीवी फुटेज की सहयोग से अकलतरा क्षेत्र में 98 हजार रुपए की हुए उठाईगिरी के आरोपी की पहचान हुई,
 
जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने थाना अकलतरा क्षेत्र में मिशन सिक्योर सिटी के तहत सीसीटीवी कैमरा लगाने में सहयोग करने वाले गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप द्वारा थाना अकलतरा क्षेत्र में CCTV कैमरा लगाने के निर्देश दिए जाने पर थाना प्रभारी अकलतरा द्वारा CCTV कैमरा लगाने हेतु पहल किया गया जिसमे थाना अकलतरा क्षेत्र के लोगो से सहयोग से चौक चौराहों पर CCTV कैमरा लगाया जा रहा है।
 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर लगवाई जाएगी। इस व्यवस्था से ना केवल अपराध की घटनाओं पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि भविष्य में अपराध की संभावनाओं को भी रोका जा सकेगा। यह कदम जनता और पुलिस के बीच विश्वास को भी और मजबूत करेगा।
 निष्कर्षतः अकलतरा क्षेत्र अब अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं रह जाएगा। AI कैमरों की निगरानी में अब हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड और हर अपराधी रहेगा ट्रैकिंग में।
 जिला पुलिस जांजगीर द्वारा हर दृष्टि से सुरक्षित करने की सोच के साथ पुलिस काम कर रही है। अपराध नियंत्रण के पहलू को हमने गंभीरता से लिया है। अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि समाज के अलग- अलग क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले चिंतनशील वर्ग ने इस काम में पुलिस का सहयोग करने के साथ एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। अकलतरा शहर में सुरक्षा की दृष्टिगत प्रवेश और निकासी वाले बिंदु के अलावा अन्य महत्वपूर्ण केंटो को हाई फ्रीक्वेंसी क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जा रहा है। इनके माध्यम से आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अप्रत्याशित घटना की स्थिति में यह संसाधन पुलिस की जांच और पीड़ित पक्ष को रहा देने के लिए अपनी उपयोगी भूमिका निभाएंगे।
उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना अकलतरा क्षेत्र  के गणमान्य नागरिक नाम
1. लखन गुप्ता अकलतरा
2. विनोद चंदवानी अकलतरा
3. दिनेश चंदवानी अकलतरा
4. विजय केडिया व्यापारी संघ अध्यक्ष अकलतरा
5. अविनाश मोदी क्रेशर अध्यक्ष अकलतरा
6. गोपेश अकलतरा
7. अभिषेक शर्मा
  अमित सबरवाल इनके सीसीटीवी फुटेज से 98000 रुपए की उठाई गिरी के मामले में फुटेज देखकर आरोपी की पहचान हुई हैं और पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाया।
सड़क सुरक्षा मितान जिन्होंने रोड में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को अपने स्वयं के वाहन से अस्पताल पहुंचाया और घायल व्यक्तियों के जीवन की रक्षा की
1. कमलेश सोनी तरौद
2. रामविलास कश्यप तरौद
3. सनत साहू तरौद
4. बबलू सिंह बैस अकलतरा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया जाकर उनके कार्यों की प्रशंसा किया गया।

See also  विकास को गति देने के लिए बेहतर वित्तीय प्रबंधन जरूरी: मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश के सभी आश्रम- छात्रावासों की होगी रैंकिंग, बनेगा बेहतर वातावरण, ठेकेदारों के भरोसे ना छोड़े निर्माण कार्य, अधिकारी करें नियमित मॉनिटरिंग, बालिका आश्रम-छात्रावासों के निरीक्षण के निर्देश, आदिम जाति कल्याण मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!