Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

 हत्या के प्रयास के मामले में 01 वर्ष से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार…

 जांजगीर-चांपा। हत्या के प्रयास के मामले में 01 वर्ष से फरार आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के द्वारा फरार आरोपी को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
प्रार्थी गणेश कर्ष ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 7 जुलाई 2025 को इसका भाई कार्तिक राम कर्ष जो PIL कंपनी में नौकरी करता है। दिनांक 7 जुलाई 2025 को कंपनी से काम करने के बाद शाम 5:00 बजे घर वापस आया था और जगन्नाथ स्वामी के रथ यात्रा देखने गया हुआ था कि मोहल्ले का जगदीश कर्ष उर्फ कोली ने इसके भाई को जबरदस्ती शराब पीने साथ चलने के लिए परेशान कर रहा था भाई कार्तिक राम के द्वारा मना करने पर आरोपी जगदीश कर्ष उर्फ कोली ने इसके भाई कार्तिक राम को मां-बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू से पेट पर प्राण घातक हमला कर दिया जिससे कार्तिक राम कर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया घटना कारित करने के बाद आरोपी जगदीश कर्ष उर्फ कोली अपने घर से फरार हो गया था जिसे पुलिस टीम के द्वारा लगातार पता तलाश किया जा रहा था। इसी क्रम में मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी जगदीश कर्ष उर्फ कोली रायगढ़ अपने दोस्त के यहां मिलने आया हुआ है सूचना मिलने पर तत्काल सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीओपी चाम्पा यदुमणी सिदार को दिया गया। जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके की ओर रवाना कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए गए। जिस पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के निर्देशन में तत्काल एक टीम जिला रायगढ़ की ओर रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर घेरा बंदी किया गया पुलिस टीम को आता देख आरोपी जगदीश कर्ष और कोली भागने के फिराक में था जिसे पुलिस टीम के आरक्षक द्वारा बिल्डिंग के प्रथम तल से कूद कर तथा आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी जगदीश कर्ष उर्फ़ कोली ने कार्तिक राम कर्ष के साथ मारपीट गाली गलौज कर धारदार हथियार से प्राण घातक हमला करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चाम्पा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक वीरेश सिंह, खेमचरण राठौर का विशेष योगदान रहा

See also  नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत - छात्र छात्राओं और अभिभावकों के लियें नई चुनौती और उसके समाधान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!