Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में सियासी तूफान: वायरल वीडियो ने बढ़ाई प्रदेश में तनाव की स्थिति…

रायपुर,05 सितम्बर : छत्तीसगढ़ में एक वायरल वीडियो ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। यह वीडियो क्रांति सेना के पचपेड़ी नाका प्रदर्शन के दौरान बनाया गया था, जिसमें सेना के मुख्य पदाधिकारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को मारने और पदाधिकारी की बात नहीं मानने वालों को काटने की धमकी दी थी।

इस वीडियो को लेकर छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के संयोजक वीरेंद्र दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। दुबे ने पुलिस और भाजपा नेताओं से कार्रवाई के लिए ध्यान देने की मांग की है।

See also  14 साल बड़े आदमी को डेट कर रही थी रश्मिका मंदाना...

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की बयानबाजी प्रदेश में तनाव पैदा कर सकती है और प्रशासन को सख्ती से ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करना चाहिए। कुल मिलाकर, पचपेड़ी नाका विवाद का पुराना वीडियो अब नया सियासी मुद्दा बन चुका है। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

वीडियो की पृष्ठभूमि

जुलाई महीने में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने पचपेड़ी नाका का नाम बदलने के विरोध में प्रदर्शन किया था। इसी दौरान संगठन का एक प्रमुख पदाधिकारी कैमरे के सामने राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल करता नजर आया था।

Advertisment

वीडियो पर उठे सवाल

स्थानीय यूट्यूब चैनल ने प्रदर्शन के दौरान उक्त पदाधिकारी से सवाल-जवाब किए थे। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कई लोग इसे प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक अशांति फैलाने की कोशिश बता रहे हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!