Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधायक व्यास कश्यप के पहल और पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर नैला में 14 अगस्त को खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप के पहल एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के दिशा निर्देश पर 14 अगस्त को बहुप्रतीक्षित पुलिस सहायता केंद्र नैला गायत्री मंदिर की पास खुलने जा रहा है. जिससे शहर में बढ़ रहे अपराधिक घटना पर लगाम लगेगी.वहीं असामाजिक लोगो के खिलाफ पुलिस सहायता केंद्र में शिकायत सकेंगे।

विधायक व्यास कश्यप, पुलिस अधीक्षक विजय पांडे एवं उमेश कश्यप सहित पार्षद अरमान खान एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आज मौके पर निरीक्षण किया गया. नैला स्टेशन के पास गायत्री मंदिर के बाजू लोगों को बहुप्रतीक्षित मांग थी कि यहां एक पुलिस सहायता के खोला जाए. इस पुलिस सहायता केंद्र में 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगी. जिससे स्टेशन में बाहरी लोगों के आने जाने वालो पर निगरानी रहेगी. शहर वासियों ने पुलिस सहायता केंद्र खोलने पर विधायक व्यास कश्यप का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद ज्ञापित किया है.आपको बता दे कि नैला में बहुप्रतीक्षित मांग थी कि नैला स्टेशन के पास एक पुलिस सहायता केंद्र खोला जाय.जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के दिशा निर्देश एवं विधायक व्यास कश्यप के पहल पर जल्द 14 अगस्त को विधिव उद्घाटन किया जाएगा।

See also  9 माह के भाजपा राज में महिलायें असुरक्षित, भिलाई में 4 साल की बच्ची के साथ दुराचार की घटना पर पुलिस ने लीपापोती किया, पूरे प्रदेश में हर दिन कहीं न कहीं गैंगरेप की घटना हो रही है...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!