सिवनी के प्रथम निर्वाचित सरपंच स्व. पंडित धर्मदत्त पाण्डेय की मनाई 62वीं पुण्यतिथि, पौधरोपण व प्रतिभावन छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान…

मेघावी छात्र-छात्राओं को दी गई प्रोत्साहन राशि@
जांजगीर-चांपा। क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक न्याय पंचायत नैला के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत सिवनी (नैला) के प्रथम निर्वाचित सरपंच स्व. पंडित धर्मदत्त पाण्डेय की 62 पूण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार पौधा रोपण एवं प्रतिभावान छात्र-छा़त्राओं का सम्मान के साथ ही श्रद्धांजली सभा का आयोजन स्व. धर्मदत्त पाण्डेय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिवनी (नैला) मे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष छ.ग.विधानसभा नारायण चंदेल ने कहा कि स्व. धर्मदत्त पाण्डेय न्यायप्रिय थे और न्याय के लिए वे कभी गरीब-अमीर, जात-पात मे भेदभाव नही किए। उन्होने आगे कहा कि पं. धर्मदत्त पाण्डेय न्याय पंचायत के उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ जननेता भी थे आज ग्राम सिवनी गौरव ग्राम कहलाता है यह स्व. धर्मदत्त जी के संस्कारों का ही देन है। उन्होने कहा दुनिया मे कुछ ही लोग होते है जो इतिहास मे याद रहते है उनमे से स्व. पाण्डेय एक थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रघुराज प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र की जनता का लगातार मिल रहा प्यार और सम्मान ही पाण्डेय परिवार का संबल और धरोहर है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अकलतरा चुन्नीलाल साहू ने कहा कि पूर्वजों के किए हुए कार्यो को याद रखना हमारी संस्कृति है और समाज मे वही याद किया जाता है जिसनेे समाज के हित मे अपना तन मन धन न्यौछावर किया हो। उन्होने स्व. धर्मदत्त के जीवन यात्रा को पुस्तक के माध्यम से संकलित करने का आह्वान किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रमेश पैगवार ने कहा कि स्व. धर्मदत्त पाण्डेय की लोकप्रियता को इसी बात से समझी जा सकती है कि उन्होंने कुल 55 साल का जीवन जिया और आज 62 वर्षो से क्षेत्र के नागरिक लगातार उन्हें याद कर रहे है। कार्यक्रम का संचालन शाला विकास समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय ने किया और आभार प्रदर्शन स्व. पाण्डेय प्रपौत्र इंजी. रवि पाण्डेय ने किया।

सभा के पूर्व अतिथियों के द्वारा पौधारोपण किया गया साथ ही अमृतलाल यादव और बिहारी बरेठ के भजन गायन के कार्यक्रम से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। कार्यक्रम के अंत मे प्रतिवर्षानुसार इंजी. रवि पाण्डेय के द्वारा ग्राम के मेघावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और एक हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिवनी के बारहवीं के छात्र सूरज बरेठ (79.49प्रतिशत) और दसवीं के छात्रा वर्षा लाठिया (92 प्रतिशत) एवं विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक शाला सिवनी के बारहवी के छात्र तान्या राठौर (83 प्रतिशत) और दसवी के छात्र ओम पाण्डेय (93प्रतिशत) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे विशेष रूप से पूर्व मण्डी अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय, पूर्व सरपंच सनत पाण्डेय, नगर पालिका नैला जांजगीर के उपाध्यक्ष मोहन यादव, राजीव पाण्डेय, किशोर पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, अरूण पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, शिव शंकर पाण्डेय, उप सरपंच शुभांशु मिश्रा, पत्रकार पवन अग्रवाल, सीताराम नायक, घुरऊ प्रसाद राठौर, रामप्रसाद राठौर, रामगोपाल राठौर, जानू राठौर, रमेश बरेठ, भाजपा मण्डल प्रवक्ता रोहित यादव, सूर्यनारायण राठौर, मंगतराम बरेठ, हेमलता यादव, प्रेमचंद धीवर, पतीराम करियारे, रोहित कुमार सूर्यवंशी, नंदकुमार लाठिया, रूपनारायण लसेर, मनोज लाठिया, जितेन्द्र बरेठ, कृष्णा बरेठ, योगेश राठौर, रामायण धीवर, दीपक धीवर, राकेश कहरा, बलदाऊ प्रसाद राठौर, नोधराम बरेठ, सुरेन्द्र पाण्डेय, अनंदराम बरेठ, परदेशी, छोटेलाल बरेठ, चन्द्रशेखर पाण्डेय, राकेश चौहान, सुकेश शर्मा, ओम पाण्डेय, सूरज बरेठ, विवेक यादव, रामखिलावन धीवर, रामसिंह, सत्यनारायण धीवर, आरती रवि राठौर, शुभ पाण्डेय आशु पाण्डेय गोविन्द पाण्डेय अशोक बरेठ, भरत लाल धीवर रमेश राठौर, अवध बिहारी पाण्डेय, मनोज कुमार बरेठ, संतोष राठौर, जवाहर कश्यप, रामप्रसाद राठौर, मयाराम राठौर सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।



