छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 3600 ₹ को किया गया बरामद@
जांजगीर-चांपा। अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कुमार पाण्डेय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर थाना जांजगीर पुलिस द्वारा आरोपी जगेश्वर उर्फ जग्गू खरे निवासी खोखरा के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 3600 रूपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर, राजू लठेवाल का सराहनिय योगदान रहा।



