Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया भोजली पर्व, खोखरा गांव में महिलाओं ने निकाली भव्य यात्रा, हुआ भोजली विसर्जन…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सहित पूरे प्रदेश में पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ भोजली त्यौहार का आयोजन किया गया, जिले के खोखरा गांव में महिलाओं ने देवी गंगा के गीत गाते हुए ढोल-ताशों की थाप पर भोजली यात्रा निकाली,सिर पर सजी-संवरी भोजली लेकर महिलाएं और युवतियां गांव की गलियों से होकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण करती रहीं, यात्रा के समापन पर ग्रामीण तालाब किनारे पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने देवी गंगा के गीतों के बीच जल में भोजली का विसर्जन किया, पूजा-पाठ के दौरान महिलाओं ने देवी मां से सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और गांव की भलाई का आशीर्वाद मांगा, स्थानीय लोगों का कहना है कि भोजली त्यौहार न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह गांव में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूत करता है।

See also  छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जांजगीर चांपा ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं पूर्व पदाधिकारीयों का सम्मान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!