Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

NH-49 पर ट्रेलर का कहर: 19 गायों की मौत, चालक फरार…

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एनएच-49 पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है… जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने 19 बेजुबान गायों को रौंद दिया। सभी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।अकलतरा के अमरताल गांव के पास शुक्रवार देर रात ट्रेलर क्रमांक CG-04-8871 ने सड़क पर चल रही गायों के झुंड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 19 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अकलतरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ट्रेलर को जब्त कर लिया है।जिले के एसपी विजय पाण्डेय ने बताया कि वाहन मालिक और चालक की तलाश जारी है, और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

See also  नितिन गडकरी ने की पेट्रोल कारों के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत घटाने की घोषणा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!