Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

साय सरकार ने हाफ बिजली योजना पर चलाई कैंची – बालेश्वर साहू, बिजली बिल योजना में कटौती को लेकर जैजैपुर विधायक दिया बयान…

जांजगीर-चांपा। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनहितैषी ‘बिजली बिल हाफ योजना’ को कमजोर कर दिया है। श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 400 यूनिट तक की बिजली खपत पर उपभोक्ताओं को आधा बिल देना होता था, जिससे लाखों मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों को राहत मिलती थी। लेकिन भाजपा सरकार ने 1 अगस्त से इस सीमा को घटाकर मात्र 100 यूनिट कर दिया है, जो जनता के साथ सरासर धोखा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि एक ओर महतारी वंदन योजना में महिलाओं को 1000 रुपये दिए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वही पैसा बिजली बिल, गैस और खाद की महंगाई से वसूला जा रहा है। 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा भी अब तक अधूरा है। विधायक साहू ने कहा कि महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और बिजली की बढ़ी दरों ने आम आदमी की जेब पर सीधा वार किया है। कांग्रेस पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और जनता की आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

See also  जैजैपुर के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को POCSO एक्ट और साइबर अपराध की दी जानकारी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!